पहले चरण की पोलिंग: अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, काफी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए
सोशल मीडिया पर कई लोग वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने को लेकर शिकायत कर रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हीं लोगों के शिकायतों के आधार पर चुनाव आयोग से पूछा है कि क्या यह चुनाव निष्पक्षता के साथ हो रहा है.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 91 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कुछ लोगों के ट्वीट को रीट्विट करते हुए पूछा है कि क्या चुनाव निष्पक्षता के साथ हो रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ के ट्वीट को रीट्विट करते हुए पूछा है कि पूरे भारत से रिपोर्ट आ रही है कि अभूतपूर्व पैमाने पर लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं. एक और ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि क्यों सभी खराब ईवीएम से बीजेपी को वोट जाता है और क्यों वोटर लिस्ट से जिनके नाम काटे जाते हैं वह गैर बीजेपी समर्थक होते हैं.
Reports coming from all across India that votes have been deleted on unprecedented scale https://t.co/AQoyqhgEnP
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 11, 2019
बता दें कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायत की है कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है. केजरीवाल उन्हीं लोगों की शिकायत के आधार पर चुनाव में धांधली का आरोप लगया है.
तेलगाना महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश राजस्थान सभी जगह से वोटर शिकायत कर रहे हैं कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं...
क्या मोदी जी इस तरह से चुनाव जीतेंगे... जिनकी वजह से इनके नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं चुनाव आयोग उन पर क्या कार्रवाई करेगा.? क्या यह चुनाव निष्पक्ष हो रहा है? pic.twitter.com/CKniv6h3Kf — Amit Mishra (@Amitjanhit) April 11, 2019
आज देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहे हैं. इसके साथ ही आज चार राज्यों में विधानसभा के लिए भी वोटिंग हो रही है.
यह भी देखें
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


















