एक्सप्लोरर

पंजाब: नवजोत कौर सिद्धू का आरोप- सीएम अमरिंदर सिंह की वजह से नहीं मिला लोकसभा का टिकट

कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए टिकट का दावा किया था लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को इसके लिए चुना. उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से तीन बार सांसद रह चुके है.

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को एक विवाद को हवा देते हुये आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी महासचिव पंजाब प्रभारी आशा सिंह ने पुख्ता इंतजाम किया था कि उन्हें अमृतसर संसदीय सीट से टिकट न मिले. उन्होंने अमृतसर में कहा, ''कैप्टन साहिब और आशा कुमारी सोचती हैं कि मैडम सिद्धू संसदीय सीट का टिकट पाने की हक़दार नहीं हैं. मुझे अमृतसर से टिकट इसलिए नहीं दिया गया कि मैं बीते साल अमृतसर में हुए दशहरा रेल हादसे से पैदा हुई नाराजगी की वजह से जीत नहीं पाऊंगी.''

पंजाब के मंत्री और पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि वह खुद अकेले ही पार्टी को सूबे की सभी 13 सीटों पर जिता सकते हैं. उन्होंने इस सूबे में पार्टी के चुनाव प्रचार से दूरी बरतने की ओर इशारा करते हुये कहा, ''देखिए, अमरिंदर सिंह हमारे जूनियर कप्तान हैं. राहुल गांधी हमारे सीनियर कप्तान हैं. हमारे जूनियर कप्तान ने कहा है कि वे खुद से 13 सीटें जिता सकते हैं.''

इस नाखुश कांग्रेस नेता ने कहा, ''कैप्टन साहिब प्रचार करेंगे. आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक हैं. सिद्धू साहब वहां जायेंगे जहां राहुल उनसे जाने को कहेंगे.'' कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए टिकट का दावा किया था लेकिन पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को इसके लिए चुना. बंसल चंडीगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं.

अमृतसर में कांग्रेस ने मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह को शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने उतारा है. उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर से तीन बार सांसद रह चुके है. पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को वोट डाले जायेंगे.

राजस्थान: अलवर की गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से कल मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget