Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद में सपा-बसपा-आरएलडी उम्मीदवार को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आप के इस निर्णय का उद्देश्य भाजपा की हार सुनिश्चित करना है. पार्टी ने 2014 में यहां से चुनाव लड़ा था.

गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह गाजियाबाद लोकसभा सीट से सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सुरेश बंसल का समर्थन करेगी.
आप के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि आप के इस निर्णय का उद्देश्य भाजपा की हार सुनिश्चित करना है. आप इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है जबकि उसने 2014 में यहां से चुनाव लड़ा था.
कानपुर: गठबंधन की डिमांड पर मायावती करेंगी रैली, ओबीसी-एससी और मुस्लिम पर वोटरों पर है नजर
आप के पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक सोमेंद्र ढाका ने कहा, ‘‘आप का रुख स्पष्ट है, वह है - मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता से हटाना.’’
उन्होंने कहा कि बंसल ने आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से सम्पर्क किया था और चर्चा के बाद निर्णय पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया.
उन्होंने कहा, ‘‘पिछली बार हमें करीब एक लाख वोट मिले थे, जिसका मतलब है कि गाजियाबाद में हमारी मौजूदगी है और हमारे समर्थक हैं. हमने हाल में मेयर का चुनाव लड़ा था और अच्छी संख्या में वोट हासिल किए थे.’’
यूपी: कन्नौज में बाले अखिलेश- 6 अप्रैल को नामांकन करेंगी डिंपल, इस बार जीत का अंतर बहुत ज्यादा होगा
ढाका ने कहा कि रालोद के साथ भी एक सहमति बनी है कि आप बागपत में जयंत चौधरी और मुजफ्फरनगर में अजीत सिंह का समर्थन करेगी.


















