एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आजमगढ़ सीट को लेकर ‘निरहुआ’ ने किया सपा को चैलेंज, बोले- इस वजह से अखिलेश यहां से नहीं लड़े

Lok Sabha Elections 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है. बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव से है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. इस सीट पर बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर और सांसद दिनश लाल यादव ‘निरहुआ’ टिकट दिया है. वहीं धर्मेंद्र यादव उपचुनाव की हार के बाद फिर से इस बार मैदान में हैं. दिनेश लाल यादव ने ‘यूपी तक’ से बात करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमने काफी काम किया है इसलिए जनता इस बार पांच साल के लिए मौका देगी.

बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ने कहा कि उपचुनाव में जीत के बाद आजमगढ़ में डबल रफ्तार से हमने काम किया. निरहुआ ने कहा कि जो काम विपक्षी पार्टी के नेता 50 साल में नहीं कर पाए वो हमने डेढ़ साल में किया है. इसलिए जनता हमें वोट देने वाली है.

दिनेश लाल यादव ने कहा कि 2019 में अगर अखिलेश यादव बीएसपी के साथ नहीं लड़ रहे होते तो चुनाव हार जाते और ये बात उन्हें भी पता है. दिनेश ने कहा कि इस बार सपा का बसपा से गठबंधन नहीं है. इसलिए वो यहां से नहीं लड़ रहे हैं. दिनेश लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जानते हैं कि धर्मेंद्र यादव इस सीट से पहले भी हारे हैं और इस बार भी हारेंगे. गुड्डु जमाली के सपा को समर्थन देने पर उन्होंने कहा कि जमाली को उपचुनाव में इसलिए वोट आए थे क्योंकि वो बीएसपी से लड़ रहे थे और पार्टी के वोटरों ने उन्हें वोट दिया था. सपा को समर्थन देने से 5 या 10 हजार वोट का फर्क पड़ेगा, जो बड़ी बात नहीं है.

निरहुआ ने कहा इस बार ओमप्रकाश राजभर हमारे साथ हैं इसलिए हमें और ज्यादा वोट मिलेगा. इस दौरान अपने ही समर्थक पर दिनेश लाल यादव गुस्सा करते हुए भी नजर आए. शोर मचाने पर उन्होंने कहा कि ‘कितना चिल्लाते हैं आप, आराम से भी बात कर सकते हैं’. वहीं सपा के पीडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए निरहुआ ने कहा कि ‘उनके पीडीए का मतलब परिवारवादी डकैत अलायंस है’. राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी पर उन्होंने कहा कि दो लड़कों की सिर्फ मनोजरंजन के काम आएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget