एक्सप्लोरर

Goa Elections: TMC ने कहा- गोवा में ‘बड़े भाई’ वाले रवैए से नहीं बन सकता व्यापक गठबंधन

Goa Elections 2022: गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. तृणमूल कांग्रेस राज्य में सोशल मीडिया मंचों और दूसरे माध्यमों से जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है.

Goa Elections 2022: तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने बुधवार को कांग्रेस पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि गोवा में भाजपा का मुकाबला करने के लिए उनकी पार्टी व्यापक विपक्षी गठबंधन के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह ‘बड़े भाई’ वाले रवैये से संभव नहीं हो सकता.

बंगाल में कांग्रेस ने की थी बीजेपी विरोधी वोट काटने की कोशिश- TMC

गोवा में तृणमूल की सह-प्रभारी और राज्यसभा सदस्य सुष्मिता ने कांग्रेस के इस कथन को लेकर भी उस पर निशाना साधा कि गोवा में ममता बनर्जी की पार्टी भाजवा विरोधी वोट बांट रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस तर्क पर जाएं तो फिर उसने भी पश्चिम बंगाल में भाजपा विरोधी वोट को बांटने का प्रयास किया था. सुष्मिता ने कहा, ‘‘आज तक कांग्रेस गोवा के लोगों को इसका जवाब नहीं दे सकी कि पिछली बार सबसे बड़ा दल होने के बावजूद वह सरकार क्यों नहीं बना सकी. जब तृणमूल कांग्रेस ने यहां कदम रखा तो यहां एक अभाव था. लोग भाजपा को नहीं चाहते और वे कांग्रेस को लेकर भी संदेह और निराशा में हैं.’’

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है. तृणमूल कांग्रेस राज्य में सोशल मीडिया मंचों और दूसरे माध्यमों से जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटी है. सुष्मिता देव के अनुसार, गोवा के लोग ऐसे मजबूत नेता और पार्टी को चाहते है जो झुकने वाले नहीं हों. तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा की ओर से विपक्षी एकता की पैरवी किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ विपक्षी एकजुटता की बात बहुत अच्छी है. लेकिन जब आप किसी के साथ एकजुट होते हैं तो यह एकजुटता कैसी होगी, यह उस पार्टी की ताकत पर निर्भर करती है.’’

बड़े भाई वाले रवैये के साथ गठबंधन नहीं कर सकते- TMC

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सुष्मिता ने कहा, ‘‘जब आप बड़ा गठबंधन करते हैं तो चाहे आप राष्ट्रीय पार्टी हों या फिर क्षेत्रीय दल हों, आपको अपनी ताकत और कमजोरी का अहसास करना होता है. आप बड़े भाई वाले रवैये के साथ यह नहीं कर सकते.’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस के साथ गोवा में गठबंधन को लेकर किसी तरह की बातचीत से जुड़ी अटकलों को खारिज कर दिया था.

तृणमूल कांग्रेस पर लग रहे भाजपा विरोधी वोट को बांटने के आरोप पर सुष्मिता ने कहा, ‘‘आज क्या कोई प्रियंका गांधी से ऐसा कहेगा? आप यह स़वाल करते कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का वोट काट रही हैं. आप यह सवाल उनसे नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास राष्ट्रीय दल का बैनर है, जबकि कई राज्यों में वे जीरो हैं.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या गोवा में तृणमूल कांग्रेस की हार होने पर ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने की उम्मीदों को धक्का लगेगा, तो उन्होंने कहा कि गोवा में जीत या हार से यह तय नहीं होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी या उनकी पार्टी दौड़ में शामिल होगी या नहीं.

कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता ने जोर देकर कहा, ‘‘क्या हम कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 10 सीट से कम आने पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो जाएंगे? यह सवाल कोई नहीं पूछेगा. फिर हमसे यह सवाल क्यों पूछा जाता है.’’

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Cases Today: देश में बेलगाम कोरोना केस में 27% की भारी उछाल, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 5488 संक्रमित

UP Election: चुनाव से पहले दो दिन में 7 विधायकों ने छोड़ा BJP का साथ, अभी और लग सकता है 13 इस्तीफों का करंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget