एक्सप्लोरर

Kerala Puthuppally Bypoll Results: केरल पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में रिकार्ड अंतर से जीते पूर्व CM के बेटे चांडी ओमन, पिता का ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Kerala Puthuppally: इस साल पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में 72.91 फीसदी मतदान हुआ था, जो पिछली बार के मतदान से 5 फीसदी कम है. पिछले साल मतदान दर 77.36 फीसदी था.

Kerala Puthuppally Bypoll Results: केरल में पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की तरफ से उम्मीदवार चांडी ओमन ने 36,454 से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है. बीते 5 सितंबर को पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव हुए थे. पुथुपल्ली विधानसभा में उपचुनाव के लिए कुल 182 बूथों पर वोट पड़े थे.

इस रिकॉर्ड अंतर के जीत के साथ कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के चांडी ओमन ने सबसे ज्यादा वोटो के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब हुए. आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने साल 2011 में CPM के सुजा सुसान जॉर्ज के खिलाफ 33,255 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. अब पूरे 11 सालों के बाद ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमान ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 36,454 वोटों से जीत दर्ज की है.

पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में 72.91 फीसदी मतदान 
इस साल पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में 72.91 फीसदी मतदान हुए थे, जो पिछली बार के मतदान से 5 फीसदी कम हैं. पिछले साल मतदान दर 77.36 फीसदी थी. पिछले 2021 के उपचुनाव में ओमन चांडी के पक्ष में 63,372 वोट पड़े, वहीं दूसरे स्थान पर जैक 54,328 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और बीजेपी के एन हरि को महज 11,694 वोट मिले थे. दक्षिणी कोट्टायम जिले में स्थित निर्वाचन क्षेत्र में पिछले कुछ हफ्तों से जुबानी जंग देखी जा रही थी, क्योंकि उपचुनाव के मद्देनजर राज्य में सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों मोर्चों के लिए एक प्रतिष्ठित लड़ाई थी. आज सुबह शुरू हुई वोटिंग में सबसे पहले सर्विस मतपत्रों की गिनती की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे को मौका
पुथुपल्ली में बूथों की कुल संख्या 182  है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में वोटों की गिनती 13 राउंड में पूरी की गई. मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 32 सदस्य और 12 सदस्यीय सशस्त्र पुलिस बटालियन तैनात किए गए थे. इस बार पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मौत के कारण उनके बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा गया था, जबकि सीपीएम के युवा नेता जैक सी थॉमस को एलडीएफ का उम्मीदवार बनाया गया था. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लिजिन लाल को मैदान में उतारा, जबकि निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी ल्यूक को अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में मौका दिया.

ये भी पढ़ें:Tripura Bypoll Results: त्रिपुरा के बोक्सानगर और धानपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget