एक्सप्लोरर

केरल: कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ को मिली 19 सीटों पर जीत, सीपीएम एक सीट पर सिमटी

Lok Sabha Election 2019: राज्य में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई.

Lok Sabha Election 2019: केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में 19 पर कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर चार लाख से ज्यादा वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. राज्य में सत्ताधारी माकपा की अगुवाई वाले एलडीएफ के लिए यह नतीजे चौंकाने वाले रहे. माकपा को सिर्फ एक सीट मिल सकी. केरल में खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठी भाजपा को इस बार भी निराशा हाथ लगी.

यूडीएफ ने वाम मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले कासरगोड़, कन्नूर, पालक्कड़, अलाथुर, इडुक्की और अट्टिंगल में भी विजय पताका लहराई है. यूडीएफ के 10 उम्मीदवारों ने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.

वाम मोर्चा को सिर्फ अलाफुजा सीट पर जीत मिली. उसे इस सीट पर महज 9,000 वोटों से जीत मिली. यूडीएफ खेमे से जीत दर्ज करने वाले प्रमुख चेहरों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर, वाटाकारा से के मुरलीधरन, आईयूएमएल के दिग्गज नेता पी के कुन्हलकुट्टी (मल्लपुरम) और यूडीएफ के संयोजक बेनी बेहनन (चलाकुडी) शामिल हैं.

रेम्या हरिदास ने अलाथुर आरक्षित सीट से दो बार सांसद रह चुके पी के बैजू को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया. वह भार्गवी थंकप्पन के बाद केरल से दूसरी दलित महिला सांसद होंगी. भार्गवी 1971 में अदूर सीट से माकपा के टिकट पर जीती थीं.

रेम्या केरल से इस बार लोकसभा पहुंचने वाली एकमात्र महिला उम्मीदवार भी हैं. हारने वाले प्रमुख चेहरों में केंद्रीय मंत्री के जे अल्फॉंस (भाजपा), मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन (भाजपा) और के सुरेंद्रन (भाजपा) शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
Rajya Sabha Election 2027: राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर 15 गिरफ्तार, सड़क जाम कर किया था हंगामा
पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर 15 गिरफ्तार, सड़क जाम कर किया था हंगामा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी ईरान के साथ डील की डेडलाइन, तेहरान से बातचीत के बीच बोले - 'अगर...'
India-Afghanistan Test: सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
सिराज के खेलने पर सस्पेंस, इस बीच आकिब नबी समेत ये 6 गेंदबाज भारतीय टीम के साथ जुड़े
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Varanasi News: वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
वाराणसी के नमो घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में संतुलन बिगड़ने से दो छात्रों की मौत
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
Viral Video: हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
हमला अचानक हुआ... वाटर पार्क की स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं दीदी, तभी पीछे से...देखें वीडियो
Embed widget