एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: AAP के घोषणापत्र में ये मुद्दे हो सकते हैं प्रमुख, दोहराए जा सकते हैं पुराने वादे

2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सस्ती बिजली और फ्री पानी जैसे वादे किए थे. इन्हीं वादों की वजह से आप को भारी बहुमत से जीत मिली. नए घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी इन्हें फिर से दोहरा सकती है.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने में अब सिर्फ तीन दिन का वक्त बाकी है. चुनाव के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में है और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. घोषणापत्र में महिला सुरक्षा और वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण के साथ-साथ अन्य मुद्दे शामिल होंगे. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस पिछले हफ्ते ही अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है.

एक आप नेता ने बताया कि घोषणापत्र में आम आदमी के मुद्दों पर फोकस किया जाएगा. आप ने घोषणापत्र बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है. जिसकी अध्यक्ष कालकाजी से उसकी प्रत्याशी आतिशी हैं और दो अन्य सदस्य अजॉय कुमार और जेस्मीन शाह हैं.

जहां आतिशी ने ऑक्सफोर्ड से शिक्षा ग्रहण की है और शिक्षा क्षेत्र में सरकार के सुधार कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है वहीं अजय कुमार कांग्रेस से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और पूर्व आईपीएस अधिकारी भी हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले अजय कुमार कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे. जेस्मीन शाह कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स (एसआईपीए) के पूर्व छात्र हैं.

दोहराए जा सकते हैं पुराने वादे

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली को लेकर भी बड़ा एलान देखने को मिल सकता है. चुनाव से पहले केजरीवाल ने 200 यूनिट तक बिजली फ्री की थी. अपना घोषणापत्र में आम आदमी पार्टी इसे अगले पांच साल तक फ्री रखने का एलान कर सकती है. पिछले चुनाव की तरह इस बार भी 20 हजार लीटर फ्री पानी का वादा दोबारा से किया जा सकता है.

2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने का वादा किया था. ये वादा पूरी तरह से लागू नहीं हुआ. इसलिए नए घोषणापत्र में एक बार फिर से वाईफाई हॉटस्पॉट को जगह मिल सकती है.

दिल्ली चुनाव: सर्वे में AAP या BJP, जानिए- किस पार्टी की झोली में कितनी सीटों का अनुमान

2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. दिल्ली चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget