एक्सप्लोरर

Congress Manifesto Row: अपने चुनावी वादे से अब यू टर्न ले रही कांग्रेस! पी चिदंबरम बोले- बजरंग दल पर नहीं लगाएंगे बैन

Congress Manifesto For Karnataka: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया है. हालांकि, अब वह अपने ही घोषणापत्र से मुकरते हुए नजर आ रही है.

Bajrang Dal Row: कर्नाटक चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने जैसी घोषणा करके अपनी फजीहत करवा चुकी कांग्रेस ने अब यू-टर्न ले लिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में यह नहीं कहा गया है कि संगठन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. केवल निर्णायक कार्रवाई का वादा किया गया है, जो नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों के लिए चेतावनी है. 

हालांकि, पी चिदंबरम ने बजरंग दल की तुलना 'बजरंगबली' से करने पर भी सवाल उठाया है. चिदंबरम ने भरोसा जताया कि राज्य के लोग बुद्धिमानी से सरकार चुनेंगे. चुनाव स्पष्ट है, क्योंकि कर्नाटक या तो एक उदार, लोकतांत्रिक, बहुवचन, सहिष्णु का मॉडल बन सकता है या अंतर्मुखी, बहुसंख्यकवादी, असहिष्णु और प्रतिगामी राज्य बनेगा. 

बीजेपी पर पी चिदंबरम का हमला 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कर्नाटक के भविष्य के लिए, हमें बीजेपी को कर्नाटक में जीतने से रोकना चाहिए. राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) की शुरूआत के बीजेपी के वादे के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि दोनों ऐसे मुद्दे हैं जो समाज को विभाजित करने और सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हैं. 

बजरंग दल ने कांग्रेस को भेजा नोटिस 

बता दें कि, बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पार्टी को मानहानि का नोटिस भेजा है. संगठन ने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. बजरंग दल चंडीगढ़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे गए नोटिस में कहा कि कांग्रेस ने बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है. इसकी तुलना पीएफआई जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से की है.  

ये भी पढ़ें: 

'आपसे ये उम्मीद नहीं थी', सोनिया गांधी ने RSS कार्यकर्ता का प्रचार किया तो फूटा ओवैसी का गुस्सा, बोले- क्या इस तरह आप मोदी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget