एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘इधर-उधर की बात मत कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा?’ प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार

Karnataka Assembly Elections 2023: 40 प्रतिशत कमीशन वाले मुद्दे को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

Priyanka Gandhi Attack On PM Modi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार अंतिम दौर में है. सोमवार, 8 मई को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद चुनाव आयोग 10 मई को मतदान कराएगा. 13 मई वो तारीख है जब चुनाव के नतीजे सभी के सामने होंगे. फिलहाल आखिरी दिनों के चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर बयानों की बारिश कर रहे हैं.

इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताजा हमला करते हुए कहा है, “जब से प्रचार शुरू हुआ है, कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी को कह रहे हैं कि मुद्दे पर आओ.. पता नहीं प्रधानमंत्री किस विदेशी साजिश की बात करने लगे! इधर–उधर की बात मत कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा?”

‘मुददे पर आओ... मुद्दे पर आओ’

प्रियंका गांधी वाड्रा  ने रविवार (07 मई) को पीएम मोदी  पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कर्नाटक चुनाव का एक वीडियो ट्विटर शेयर किया और कहा, ”हम कांग्रेस के नेता कितने दिनों से कह रहे हैं कि मुद्दे पर आओ... मुद्दे पर आओ. चुनाव में शायद पहली बार ऐसा है कि प्रधानमंत्री जी महंगाई और विकास के अलावा राज्य की जनता के जो मुद्दे हैं उन पर बोलते हैं. इसके बाद वो पटरी से उतर गए. फिर से विकास, महंगाई और रोजगार की बात छोड़ अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र की बात करने लगे.”

उन्होंने आगे कहा, “अभी ये बात समझ नहीं आ रही है कि जनता को अपने मुद्दों और अपनी चीजों पर चर्चा चाहिए. एक कविता का अंश था न कि तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा? मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है.”

कांग्रेस 40 प्रतिशत कमीशन को लेकर हमलावर

दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत कमीशन वाले मुद्दे को पकड़कर रखा है. इसी को लेकर लगातार बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है. इससे पहले राहुल गांधी ने भी अपनी रैली में इसी मसले को लेकर हमला किया था और कहा, “कर्नाटक में इस बार डबल इंजन चोरी हो गया. कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा कि यहां पर हर जगह 40 प्रतिशत का कमीशन चल रहा है. सीएम की कुर्सी ढाई हजार करोड़ में खरीदी जा सकती है.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: ‘इस बार डबल इंजन चोरी हो गया’, कर्नाटक में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget