एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘इस बार डबल इंजन चोरी हो गया’, कर्नाटक में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

Karnataka Assembly Elections 2023: 10 मई को होने वाले मतदान के लिए कर्नाटक में चुनाव प्रचार का आखिरी दौर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया है.

Rahul Gandhi Attack On BJP: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहा प्रचार अपने अंतिम दौर में है. सोमवार (08 मई) को ये बंद होने वाला है. इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए अपना दम दिखा रही हैं. इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने राज्य में चुनावी सभा को संबोधित कर बीजेपी पर हमला किया.

उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा, “हम इसलिए चले क्योंकि हम भारत और कर्नाटक को जोड़ना चाहते थे, नफरत को खत्म करना चाहते थे.” वहीं, बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, “कर्नाटक में इस बार डबल इंजन चोरी हो गया. कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर कहा कि यहां पर हर जगह 40 परसेंट का कमीशन चल रहा है. सीएम की कुर्सी ढाई हजार करोड़ में खरीदी जा सकती है.”

पीएम मोदी पर भी किया हमला

वहीं, पीएम मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री जी बताएं कि किस इंजन को कितना मिला है. कर्नाटक में आकर प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने मुझे 91 बार गाली दी. जब मैंने लोकसभा में आपसे ये सवाल पूछा था कि आपका और गौतम अडानी का क्या रिश्ता है, मैंने आपसे भ्रष्टाचार पर सवाल पूछा तो मुझे लोकसभा से ही डिस्क्वालिफाई कर दिया.”

मणिपुर हिंसा का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने अपनी जनसभा में मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर में आग लगी हुई है, लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इससे कोई लेना देना नहीं है. मणिपुर आज नफरत की राजनीति के कारण जल रहा है. इसी नफरत की राजनीति के खिलाफ हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की थी और यही हमारी विचारधारा है. उन्होंने कहा कि हमारे रोड शो में सारे नेता एक साथ खड़े दिखते हैं, जबकि मोदी जी के रोड शो में बोम्मई जी, येदियुरप्पा जी गाड़ी से बाहर रहते हैं. मोदी जी गाड़ी में चलते हैं, बाकी नेता सड़क पर चलते हैं.

ये भी पढ़ें: Karnatak Opinion Poll: बीजेपी की वापसी या कांग्रेस करेगी दक्षिण का किला फतह, जनता ने ओपिनियन पोल में बता दिया मूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget