एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: ...तो सिद्धारमैया का CM बनना तय? इस रिपोर्ट ने तस्वीर साफ कर दी

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चेहरे पर कवायद तेज कर दी है. पार्टी ने अपने विधायकों से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर रायशुमारी कर ली है.

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. दरअसल, राज्य में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के राज्य ईकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंस गया है. ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर अंतिम रूप से किसी एक चेहरे के चुनाव के लिए पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक और प्रभारी दिल्ली के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 से निकलेंगे.
 
विधायकों की रायशुमारी में सिद्धारमैया को बढ़त

राज्य में कांग्रेस का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर विधायकों की राय लेने की प्रकिया देर रात तक चली. जिसमें कई विधायकों ने खुल कर बात नहीं की. हालांकि कुछ विधायकों ने इस पर खुल कर बात करने की बजाय गुप्त रूप से लिखकर अपनी राय बताई. सूत्रों के मुताबिक विधायकों की रायशुमारी में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को बढ़त मिली है.

पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर गांधी परिवार से चर्चा करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे फैसला लेंगे. दरअसल, चुनाव पूर्व ही डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए लड़ाई दिख रही थी, लेकिन राज्य में चुनाव जीतने के लिहाज से दोनों ने अपने मदभेदों को कुछ समय के लिए पीछे कर दिया था.

डीके शिवकुमार ने कहा- मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी...

इस बीच सुबह पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे डीके शिवकुमार ने कहा है कि वो दिल्ली नहीं जा रहे हैं. कांग्रेस सूत्रों ने कल बताया था कि सोमवार को डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली जाएंगे. डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि पार्टी से मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसके लिए तैयार हूं. बता दें कि सिद्धारमैया 2013 से 2018 के बीच राज्य की सत्ता संभाल चुके हैं. उनके पास मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने की क्षमता और अनुभव पहले से है. यही कारण है कि विधायकों की राय में सरकार चलाने के लिहाज से सिद्धारमैया ज्यादा फिट बैठते हैं.

राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत 

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली. पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नेतृत्व को इस जीत का श्रेय दिया जा रहा है. डीके शिवकुमार जब आयकर के मामले में जेल में बंद थे तब सोनिया गांधी उनसे मिलने गई थीं.

उस वक्त उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में सरकार जरूर बनाएगी. डीके शिवकुमार कांग्रेस में बहुत ही अमीर नेता हैं. वे पार्टी के लिए एक तरह से संकटमोचन के रूप में रहे हैं. राज्य में उनके समर्थक भी बहुत हैं, लेकिन प्रशासनिक अनुभव उनके पास नहीं है.  

यह भी पढ़ेंःKarnataka Election Results 2023: कर्नाटक की 41 सीटें ऐसी, जहां हार-जीत का फासला 5000 से भी कम, हो सकता था बड़ा उलटफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget