एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result: मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के समर्थकों में पोस्टर वॉर शुरू, शाम को होनी है कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Karnataka Assembly Election Result: कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया 2013-18 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे. तब डीके शिवकुमार उनके मंत्रिमंडल में मंत्री थे.

Karnataka CM Congress CLP Meeting: कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस (Congress) में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन हो रहा है. मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के लिए रविवार (14 मई) शाम को विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं. इस बीच कर्नाटक में पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. 

सिद्धारमैया और शिवकुमार के आवास पर उनके समर्थकों ने बैनर लगाए हैं जिसमें उन्हें कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी गई है और दोनों को अगला मुख्यमंत्री बताया गया है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, नव निर्वाचित विधायकों की राय ली जाएगी और उसके आधार पर उन्हें जरूरत पड़ने पर अपने नेता के लिए वोट करने को भी कहा जा सकता है. कांग्रेस महासचिव सुशील कुमार शिंदे, दीपक बाबरिया और जितेंद्र सिंह अलवर को कर्नाटक सीएलपी बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.  

कांग्रेस को मिली बड़ी जीत

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे. जिसमें कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं हैं. बीजेपी केवल 66 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के जनता दल (सेक्यूलर) ने 19 सीटें जीती हैं. आठ बार के विधायक शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा सार्वजनिक रूप से जाहिर की है. 

"हमारे बीच कोई मतभेद नहीं"

डीके शिवकुमार ने रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मेरे सिद्धारमैया के साथ मतभेद हैं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. कई बार मैंने पार्टी के लिए त्याग किया है और सिद्धारमैया जी के साथ खड़ा हूं. मैंने सिद्धारमैया को सहयोग दिया है. शिवकुमार ने शनिवार को सिद्धारमैया के बेटे की एक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. सिद्धारमैया के बेटे ने कहा था कि जनता चाहती है वे फिर से सीएम बनें. इस पर शिवकुमार ने कहा था कि ये हाईकमान तय करेगा. 

चुनाव में गुटबाजी को रखा था दूर

कांग्रेस ने खासतौर से सिद्धारमैया और शिवकुमार के खेमों के बीच गुटबाजी को दूर रखने की चुनौती के साथ चुनाव प्रचार अभियान में प्रवेश किया था. शिवकुमार को पार्टी के लिए संकटमोचक माना जाता है जबकि सिद्धारमैया का पूरे कर्नाटक में प्रभाव है. अगर सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुना जाता है तो ये मुख्यमंत्री के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल होगा. वह 2013-18 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में कई दिग्गजों के बच्चे थे मैदान में, जानिए कैसा रहा इनका रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget