एक्सप्लोरर

Karnataka Election Exit Poll 2023: ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, जानिए बीजेपी और जेडीएस का हाल

Karnataka Elections Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. कई एग्जिट पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई गई है.

Karnataka Elections Exit Poll Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं. अभी तक सामने आए एग्जिट पोल्स में 5 में कांग्रेस को बहुमत मिलते दिखाया गया है और दो में बीजेपी की वापसी बताई है. इससे पहले चुनावी सर्वे में भी कांग्रेस पलड़ा भारी दिखाया गया था.

224 विधानसभा वाले कर्नाटक में बहुमत हासिल करने के लिए 113 सीटें चाहिए.  एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को 83 से 95 सीटें, कांग्रेस को 100 से 112, जेडीएस को 21 से 29 और अन्य को 02 से 06 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा यहां पर एक अन्य एग्जिट पोल के बारे में भी बात करेंगे, जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है.

टाइम्स नाउ ईटीजी का एग्जिट पोल

बीजेपी- 85 सीटें

कांग्रेस- 113 सीटें

जेडीएस- 23 सीटें

अन्य- 3 सीटें

टाइम्स नाउ ईटीजी ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, कांग्रेस को 113 सीटें मिल सकती हैं. इस एग्जिट पोल में जेडीएस को 23 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं अन्य के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं. कर्नाटक में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. जनता दल (सेक्युलर) भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है. आप, सपा, बसपा, एनसीपी समेत कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं. कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश की है.

किस पार्टी के कितने प्रत्याशी

224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. इसमें 901 निर्दलीय हैं. बीजेपी ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर. जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बीएसपी के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Poll Of Exit Polls 2023: कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget