एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: मोदी पर गरजीं सोनिया, कहा- एक्टर की तरह भाषण देने से देश का पेट नहीं भरता

कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी एक्टर की तरह भाषण देते हैं. भाषणों से देश का पेट नहीं भरता है. रोजगार नहीं मिलता है.

बीजापुर (कर्नाटक): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज खुद कांग्रेस का मोर्चा संभालने उतरीं. उन्होंने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाषणों से देश का पेट नहीं भरता है और न ही रोजगार मिलता है. सोनिया ने बीजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का जुनून है, उन्हें इसका भूत लगा है, कांग्रेस मुक्त भारत तो छोड़िये, वो अपने सामने किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते.

'मोदी कर रहे हैं भेदभाव' सोनिया गांधी ने कहा, ''मोदी जी को इस बात का गर्व है कि वह बहुत अच्छा भाषण देते हैं. वे अभिनेता की तरह भाषण देते हैं. अगर उनके भाषण से देश का पेट भर सकता है तो वो और भी भाषण दें. लेकिन केवल भाषण से तो पेट नहीं भर सकता. किसानों को राहत और सुविधाएं नहीं मिल सकती, युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता.''

सोनिया ने प्रधानमंत्री के ‘‘सबका साथ , सबका विकास’’ नारे पर सवाल उठाया और उन पर कर्नाटक की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार कांग्रेस शासित कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है.'' कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''दुःख की बात ये है कि कांग्रेस के विरोधी इन असरदार योजनाओं का बार-बार विरोध करते हैं. जब हमने रोजगार के लिये मनरेगा योजना लागू की थी तब भी बीजेपी जैसे दलों ने और नरेन्द्र मोदी जी ने इसका मजाक उड़ाया.''

लोकपाल का क्या हुआ? सोनिया गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस विकास के काम कर रही है वहीं मोदी जी चार साल से एक ही काम कर रहे हैं कि कांग्रेस ने जो अच्छा काम किया उसको खत्म करना. सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के वादे को लेकर मोदी से सवाल किया. उन्होंने कहा, ''भ्रष्टाचार पर आपके वादे का क्या हुआ? लोकपाल का क्या हुआ ? मोदी जी क्या आपके सबसे भरोसेमंद साथी के बेटे का मॉडल अपनायेंगे?'' उनका इशारा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की ओर था.

ओपिनियन पोल में BJP बहुमत से दूर, PM मोदी बोले- कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा का भ्रम फैलाया जा रहा है

'मोदी गलत बोलते हैं' सोनिया गांधी ने कहा कि देश ये देखकर हैरत में है कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं गलत ही बोलते हैं और हमारे महान् स्वतंत्रता सेनानियों का शतरंज के मोहरों की तरह इस्तेमाल करते हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने वंदे मातरम् का अपमान किया. कांग्रेस के नेताओं ने सेना प्रमुखों को अपमानित किया.

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

'मोदी नफरत फैलाते हैं' सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी जी आते हैं और नफरत फैलाकर चले जाते हैं. लेकिन मैं जानती हूं कि इस बार आप इनके एक-एक जुमले का खुलासा करके कांग्रेस को जिताएंगे. आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी. कर्नाटक में कांग्रेस सत्तारूढ़ है. जिसे बीजेपी बड़ी चुनौती पेश कर रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में डंटे हैं. वहीं सोनिया गांधी करीब 21 महीने बाद चुनावी जनसभा में आज नजर आयी हैं. उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी सक्रियता से रैलियां नहीं की थी.

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: ममता की टीएमसी को रोकने के लिए CPI(M)-BJP ने मिलाया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget