एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी हिंदू का मतलब नहीं जानती, मेरी मां इटली की लेकिन कुछ भारतीयों से ज्यादा भारतीय

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब बरसे. उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार, दलित की बात नहीं करते हैं. वह सिर्फ मुझपर हमला बोलते हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे और इस तरह उन्होंने सूबे का सियासी पारा उफान पर ला दिया है. राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार, दलित, हिंदू, मुस्लिम के साथ अपने और अपनी मां सोनिया गांधी हुए निजी हमलों सहित हर मुद्दे पर मोदी को आड़े हाथों लिया.

राहुल गांधी बेंगलुरु में अपने एक प्रेस कांफ्रेंस में पूरे जोश व जज्बे के साथ हमलावर तेवर में दिखे. उन्होंने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार, दलित की बात नहीं करते हैं. वह सिर्फ मुझपर हमला बोलते हैं.

भ्रष्टाचार के मोर्चे पर राहुल ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि बीएस येदुरप्पा भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं, लेकिन उन्हें सूबे में सीएम का कैंडिडेट घोषित किया गया है. बीजेपी ने अरबों के भ्रष्टाचारी रेड्डी ब्रदर्स को टिकट दिया. मोदी उनकी बात नहीं करते हैं.

'बीजेपी हिंदू का मतलब नहीं समझती' इसके साथ राहुल गांधी ने मोदी पर सांप्रदायिक के मुद्दे पर भी घेरा. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी हिंदू का मतलब नहीं समझती है. मैं मंदिर मस्जिद जाता रहूंगा. जब मैं मंदिर जाता हूं तो बीजेपी को अच्छा नहीं लगता है. उन्होंने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा दिये जाने पर कहा कि हमें सभी की आस्थाओं का सम्मान करना चाहिए.

मां सोनिया पर PM मोदी के तंज पर राहुल का वार राहुल गांधी ने अपने और अपनी मां पर नरेंद्र मोदी के निजी हमलों पर नाराज़गी जताई. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तंज कसने का लहजा पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरी मां (सोनिया गांधी) ने इस देश के लिए बलिदान दिया है और वह भले ही इटली की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी भारत में बिताई.

'दलित हित की बात' राहुल ने कहा कि जब रोहित वेमुला को मारा गया, ऊना में दलितों को पीटा गया तो मोदी जी ने एक शब्द भी नहीं कहा. हम तो दलितों के मुद्दे उठायेंगे वो हमारा काम है. हमारा ये सवाल है कि प्रधानमंत्री दलितों के मुद्दे क्यों नहीं उठाते हैं?

'मोदी के अंदर काफी गुस्सा है' राहुल ने आगे कहा कि मोदी जी लोगों को गुमराह करना चाहते हैं. ये कर्नाटक का चुनाव है, नरेन्द्र मोदी जी या राहुल गांधी का नहीं है. मोदी जी के भीतर काफी गुस्सा है और वो सिर्फ मेरे लिये नहीं है सभी के लिये है

रेप जैसे मसलों पर चुप क्यों रहें? राहुल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार निश्चित तौर पर राजनीतिक मुद्दा है. क्या देश की महिलाओं से बलात्कार होता रहे और वो चाहते हैं कि राजनीतिक दल इस पर चुप रहें? ध्यान रहे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रेप जैसे मसलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

भ्रष्टाचार पर वार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रेड्डी ब्रदर्स ने 35000 रुपये कर्नाटक की जनता से चोरी किये हैं. एक तरफ ईमानदार सिद्धारमैया जी हैं और दूसरी तरफ जेल से निकले हुए लोग हैं.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे कहा कि प्रधानमंत्री तब चीन गये जब चीनी डोकलाम में घुस चुके थे और उन्होंने चीन के राष्ट्रपति से एक शब्द भी नहीं कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget