एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: राहुल गांधी किस हैसियत से कर रहे कर्नाटक का दौरा? कांग्रेस पर भड़के BJP के पूर्व MLC भंडारी- अतीक पर कही ये बात

Karnataka Elections: बीजेपी के पूर्व एमएलसी भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को अपने 'एटीएम' के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन जब भी पीएम मोदी राज्य का दौरा करते हैं तो वह घबरा जाती है.

Karnataka Assembly Elections 2023: चुनावी राज्य कर्नाटक में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे. इस पर अब बीजेपी ने पलटवार किया. बीजेपी के पूर्व एमएलसी के मोनप्पा भंडारी ने कांग्रेस से पूछा कि राहुल गांधी तो किसी पद पर नहीं हैं तो फिर वो से राज्य का दौरा क्यों कर रहे हैं? 

'राहुल ने किया भारत का अपमान'
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में के मोनप्पा भंडारी ने कांग्रेस पर जमकर सवाल दागे. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी लोकसभा सदस्यता खो दी है और अब वो कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें (राहुल गांधी) किस हैसियत से राज्य का दौरा करने के लिए भेजा जा रहा है'? भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेशों में देश के खिलाफ बोलकर 'भारत का अपमान' किया है. उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को राज्य का दौरा क्यों करा रही है और वो क्यों यहां लोगों को संबोधित कर रहे हैं?"

'पीएम मोदी से घबराती है कांग्रेस'
बीजेपी के पूर्व एमएलसी भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को अपने 'एटीएम' के रूप में इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन, जब भी पीएम मोदी राज्य का दौरा करते हैं तो वह घबरा जाती है. उन्होंने आगे कहा कि एक प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी कभी भी देश के किसी भी हिस्से का दौरा कर सकते हैं.

अतीक को लेकर प्रतापगढ़ी पर निशाना
मोनप्पा भंडारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को नियुक्त करने वाली कांग्रेस ने अपना 'बौद्धिक दिवालियापन' दिखाया. उन्होंने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी के प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद की प्रशंसा में एक कविता लिखी थी. इस कविता में उन्होंने अतीक को अपना गुरु भी कहा था. ये कांग्रेस की निरंतर तुष्टीकरण की नीति को दिखाता है.

सीएम की रेस में खरगे
बीजेपी के पूर्व एमएलसी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने एक सार्वजनिक रैली में यह कहा था कि कांग्रेस आलाकमान यह तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. भंडारी ने कहा कि उन्होंने यह संकेत दिया है कि पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ खरगे भी सीएम पद की दौड़ में हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल उडुपी में एक कांग्रेसी नेता के बेटे और पूर्ववर्ती मंगलुरु विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे की पत्नी को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. एनआईए ने इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों के साथ संबंध को भी जाहिर किया था.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक की इस विधानसभा सीट में पहली बार BJP को कड़ी टक्कर की उम्मीद, MSE बिगाड़ सकती है खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget