एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: वरुणा में सिद्धारमैया को जीत का इंतजार? इस सीट को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार

Karnataka Assembly Elections 2023: वरुणा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिद्धारमैया आखिरी बार अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाना चाहते हैं.

Siddaramaiah: कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. कांग्रेस की तरफ से जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में कांग्रेस के प्रमुख नेता सिद्धारमैया को वरुणा से टिकट भी मिल चुका है. जिसके बाद वो निर्वाचन क्षेत्र वरुणा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जो विधायक और उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया की सीट रही है. साल 2023 का विधानसभा चुनाव  पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का आखिरी चुनाव होगा और वो वरुणा में अपनी भव्य जीत का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, उनकी पूरी जीत तभी मानी जा सकती है जब उन्हें प्रमुख खनन इलाका कोलार निर्वाचन क्षेत्र से भी टिकट मिलेगा. हालांकि, इस सीट पर सस्पेंस बरकरार है. बता दें कि सिद्धारमैया का गृह क्षेत्र वरुणा है और वो इस जगह को अपनी 'कर्मभूमि' कहते हैं.

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी- सिद्धारमैया
इस साल के चुनाव के बाद राजनीति से दूर होने का ऐलान कर चुके सिद्धारमैया ने बीते शनिवार को कहा था कि वह हारने से नहीं डरते हैं. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. त्रिशंकु विधानसभा का कोई सवाल ही नहीं है. फिलहाल, वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कोलार यात्रा की तैयारियों में व्यस्त हैं. बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव के दौरान राहुल ने यहीं पर ही 'मोदी सरनेम' वाली टिप्पणी की थी, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ था और मानहानि केस में सजा के बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य ठहराया गया था.

वरुणा से शुरू किया राजनीतिक सफर
वरुणा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिद्धारमैया आखिरी बार अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से भाग्य आजमाना चाहते हैं. आमतौर पर सिद्धारमैया सिर्फ 2 सीटों पर चुनाव लड़ते आए हैं. कोलार सीट के लिए उन्होंने महीनों पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. सिद्धारमैया ने बीती फरवरी को  बदामी, वरुणा और कोलार निर्वाचन क्षेत्रों का जिक्र करते हुए वहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसको लेकर कर्नाटक कांग्रेस को एक आवेदन सौंपा था. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में बदामी और कोलार नहीं हैं. लेकिन, हर बार की तरह सिद्धारमैया इस बार भी 2 सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वहीं, पार्टी के लिस्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, अगर कोलार सीट से सिद्धारमैया को टिकट मिल जाता है वहां से उनके जीतने की संभावनाएं काफी कम है.

वरुणा से नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र
बीते दिनों अटकलें लगाई जा रही थीं कि जिस सीट से सिद्धारमैया खड़े होंगे उसी सीट से बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र भी चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि वह शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे. वरुणा से विजयेंद्र को मैदान में उतारने का दबाव पहले से ही है, लेकिन मैंने बहुत पहले कहा है कि वरुणा का दबाव है, लेकिन उन्हें शिकारीपुरा से चुनाव लड़ना चाहिए. इसलिए विजयेंद्र के वरुणा से चुनाव लड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और 13 मई को नतीजें आने हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए BJP MLC ने छोड़ा पद, पार्टी से इस्तीफा देने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget