एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'उनकी सरकार चोरी की सरकार है', शिवमोग्गा में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

Karnataka Elections 2023: राहुल ने कहा कि कर्नाटक की सरकार ने पिछले 3 साल में क्या किया, उसके बारे में पीएम मोदी एक शब्द नहीं बोलते. उन्होंने कहा कि उनकी बीजेपी की सरकार चोरी की सरकार है.

Karnataka Elections Rahul Gandhi Speech:  पार्टी का प्रचार करने कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 मई को कर्नाटक में शिवमोग्गा के तीर्थहल्ली पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि कर्नाटक की सरकार ने पिछले 3 साल में क्या किया, उसके बारे में पीएम मोदी एक शब्द नहीं बोलते. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उनकी बीजेपी की सरकार चोरी की सरकार है. आइये जानते हैं राहुल गांधी ने अपने संबोधन में क्या बाते कही हैं?

राहुल गांधी के संबोधन की बातें
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम कभी नहीं लेते. इसके दो कारण हैं, एक कारण ये है कि मोदी जी सिर्फ नरेंद्र मोदी की बात करते हैं, जैसे कर्नाटक में चुनाव हो रहा है तो बाकि लोग कर्नाटक की जनता की, विकास, भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं. लेकिन, नरेंद्र मोदी जी कर्नाटक में आकर सिर्फ मोदी की बात कर रहे हैं'.

- राहुल गांधी ने कहा कि 'उनकी बीजेपी की सरकार चोरी की सरकार है. बीजेपी ने 3 साल पहले लोकतंत्र को नष्ट कर इसे चुरा लिया. पीएम मोदी इस सरकार के जरिये किए गए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्हें बताना चाहिए कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं'?

- कांग्रेस नेता ने कहा कि 'मोदी जी, यहां जो लोग खेती करते हैं, उन्हें उनकी जमीनें नहीं दी जा रही हैं, तब आपने क्या किया? यहां जो विश्वेश्वरैया आयरन एण्ड स्टील प्लांट था, उसके बारे में आपने क्या किया? ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी के बारे में नहीं... यहां के बच्चों, युवाओं और माताओं-बहनों के भविष्य के बारे में है. ये कर्नाटक का चुनाव है'.

बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को एक चरण में मतदान होना है. इसके लिए वोटों की गिनती 13 मई को होगी. चुनावी मैदान में कुल 3,632 उम्मीदवार हैं. इनमें से बीजेपी के 707, कांग्रेस के 651 और निर्दलीय उम्मीदवार 1,720 हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget