एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'आलाकमान ने दिए कई ऑप्शन, लेकिन...', कर्नाटक में जगदीश शेट्टार के इस्तीफे पर BJP का जवाब

Jagadish Shettar Resigned: कर्नाटक के पूर्व सीएम और विधायक जगदीश शेट्टार ने उम्मीदवारों की लिस्ट से बाहर होने के बाद बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. इसपर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Karnataka Elections: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक जगदीश शेट्टार ने शनिवार (15 अप्रैल) को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद बीजेपी ने कहा कि जगदीश शेट्टार ने पार्टी के ऊपर खुद को तरजीह दी है. बीजेपी आलाकमान लगातार उनसे बातचीत करके मामला हल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शेट्टार ने पार्टी से बढ़कर खुद को अहमियत दी. पार्टी सूत्रों की मानें तो उन्होंने जगदीश शेट्टार को कई विकल्प दिए थे और उनसे बातचीत भी कर रही थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से विधायक जगदीश शेट्टार को बीजेपी ने नए कार्यकाल की मांग न करने की सलाह दी थी. हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि शेट्टार के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने के विकल्प के साथ-साथ और भी कई विकल्प दिए गए थे. यहां तक कि पार्टी ने उनके सामने गवर्नरशिप या संगठन में बड़ी भूमिका का विकल्प भी पेश किया था, लेकिन उनके समर्थकों ने आलाकमान का विरोध किया.

साजिश के तहत निकाला गया लिस्ट से नाम
केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रल्हाद जोशी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली-धारवाड़ मध्य खंड के लिए टिकट के आवंटन पर अपने अल्टीमेटम के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के साथ बैठक की थी. बता दें कि जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ मध्य क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया. बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट से बाहर होने के बाद शेट्टार ने पार्टी को एक अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा था कि अगर उन्हें अपने पसंदीदा क्षेत्र से टिकट नहीं दिया गया तो वह अपने भविष्य की राजनीतिक जमीन पर विचार करेंगे.

अपनी मांग के बावजूद पार्टी आलाकमान की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न आने पर शेट्टर ने शनिवार (15 अप्रैल) को बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे के बाद जगदीश शेट्टार ने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए टिकट से वंचित किया गया है.

ये भी पढ़ें: Weather Update Today: लद्दाख-केरल में बारिश, इन राज्यों में सताएगी गर्म हवा, जानें देशभर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget