एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: हनुमान चालीसा से कांग्रेस को कैसे पटखनी देने की तैयार कर रही बीजेपी? जानें यहां

Karnataka Elections: बजरंग दल ने कहा कि वह राज्य भर में 'हनुमान चालीसा' का पाठ आयोजित करेगा. दक्षिणपंथी संगठन ने कहा कि यह ऐसा समय है जब 'धर्म' खतरे में है.

Karnataka Elections: कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के चुनावी वादे से कर्नाटक में सियासी भूचाल आ गया है. इसको लेकर बजरंग दल ने गुरुवार (4 मई) को पूरे कर्नाटक में 'हनुमान चालीसा' पाठ कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है.

दरअसल, कांग्रेस ने मंगलवार (2 मई) को जारी घोषणापत्र में कहा था कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. अगर उन्‍हें सरकार बनाने का अवसर मिला तो वे बजरंग दल और पीएफआई जैसी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा देंगे.

क्या था कांग्रेस का मेनिफेस्टो?
कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा था कि हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं. बजरंग दल और पीएफआई जैसे व्यक्तियों और संगठनों के जरिये बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच शत्रुता या घृणा को बढ़ावा देने वाले अन्य लोगों की तरफ से इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है. हम ऐसे किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे.

हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन
कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद बुधवार (3 मई) को बजरंग दल ने कहा था कि वह राज्य भर में 'हनुमान चालीसा' का पाठ आयोजित करेगा. दक्षिणपंथी संगठन ने एक बयान में कहा कि 'यह ऐसा समय है जब 'धर्म' खतरे में है और एक साथ खड़ा होना ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है. हमें अपने मतभेद भुलाकर धर्म की रक्षा के लिए साथ आना चाहिए'. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने भी बजरंग दल के इस आह्वान का समर्थन किया.

पीएम मोदी ने साधा निशाना
कांग्रेस के घोषणापत्र जारी करने वाले दिन ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी. विजयनगर जिले के होसपेट में अपनी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने हनुमान जी को बंद करने का फैसला किया है. शुरू में, उन्होंने प्रभु श्री राम (भगवान राम) को बंद कर दिया और अब वे 'जय बजरंग बली' कहने वालों को बंद करना चाहते हैं'.

बता दें कि हनुमान चालीसा 16वीं शताब्दी के कवि और भगवान राम के भक्त गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 'अवधी' में लिखे गए 40 दोहों का एक समूह है, जो उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से बोली जाने वाली हिंदी की बोलियों में से एक है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'सरदार पटेल ने RSS को किया था बैन', कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा- बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget