एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: BJP, कांग्रेस और AAP ने किसको कहां से दिया टिकट, जानिए एक क्लिक में

Karnataka Election: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, आप और बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची निकाली है. नीचे आप तीनों पार्टियों की ओऱ से जारी केंडिडेट्स लिस्ट देख सकते हैं.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार के खिलाफ दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है. कांग्रेस, आप और जद(एस) द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद बीजेपी ने देखो और प्रतीक्षा करो रणनीति के तहत कुल 224 में से 189 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की.

बीजेपी की सूची में 52 ऐसे चेहरे शामिल हैं जो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा लिस्ट में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं. पहली सूची में कुल आठ महिलाओं को जगह मिली है. साथ ही अभी 34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है. आगे जानेंगे कर्नाटक में किन पार्टियों ने कहां-कहा से किन दिग्गज उम्मीदवारों को मैदान में उताड़ा है.  

34 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी

बीजेपी ने 189 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी पारंपरिक चिकमगलूर सीट से उम्मीदवार होंगे. वहीं कर्नाटक के मंत्री आर अशोक, कनकपुरा में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव. इसके साथ ही वह एक और सीट से चुनाव में जाएंगें. बीजेपा प्रत्याशियों की सूची में पांच वकील, नौ डॉक्टर, तीन अकादमिक क्षेत्र से, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी और एक भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम शामिल है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को शिगगांव सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जैसा की बोम्मई ने इसके बारे में पहले घोषणा की थी. पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा के बेटे बी वाई विजयेंद्र को शिकारीपुरा से टिकट दिया गया. राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंहल्ली सेद्र तीर्थ चुनाव लड़ेंगे.

वरुणा सीट पर होगी जबरदस्त भिड़ंत

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 166 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 69 में 60 सीटींग विधायक शामिल हैं. प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार को कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वरुणा सीट से चुनाव जीतने उतड़ेंगे. वहीं राज्य के मंत्री वी सोमन्ना को बीजेपी ने उनके खिलाफ वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने शिगगांव सीट से बीजेपी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ सैयद अज़ीम्पीर एस. खदरी को चुना है.

वहीं निपाणी से बीजेपी के उम्मीदवार शशिकला अन्नासाहेब जोले को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने दिग्गज काकासाहेब पाटिल को टक्कर देने के लिए उतारा है. 

आप बिगाड़ सकती है समीकरण
वहीं आम आदमी पार्टी भी दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड के बाद कर्नाटक विधानसभा लड़ने जा रही है.  आप ने  224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 168 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के नेता ने कहा कि यहां के लोग मौजूदा तीन पारंपरिक दलों से तंग आ चुके हैं और एक विकल्प चाहते हैं. आप के राज्य मीडिया समन्वयक जगदीश वी. सादम ने कहा, 'सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी कर्नाटक में आप के प्रवेश को लेकर स्पष्ट रूप से घबराई हुई है. 

आप ने वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी मंत्री वी सोमन्ना और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ राजेश जी.एस को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे यहां पर त्रिकोणीय संग्राम होने के आसार दिख रहें है.  

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा के लिए पहली लिस्ट जारी करने के बाद BJP को दूसरा झटका, पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget