एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: शेट्टार के कांग्रेस जॉइन करने पर BJP ने दी प्रतिक्रिया, जानें आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने क्या कुछ कहा

Karnataka Elections: टिकट ना मिलने से नाराज जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है. इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

BJP on Karnataka Elections: आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बाकी है. इससे पहले ही पूर्व सीएम और छह बार के विधायक रहे जगदीश शेट्टार ने बीजेपी को झटका दिया है. उन्होंने सोमवार (17 अप्रैल) को कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है. टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे शेट्टार ने कांग्रेस ऑफिस में मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि बीजेपी नया कर्नाटक बनाना चाहती है.

अमित मालवीय का ट्वीट

अमित मालवीय ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से लिखा कि बीजेपी कर्नाटक की राजनीति में एक पीढ़ीगत बदलाव की शुरुआत कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 92 साल के शमनुरु शिवशंकरप्पा को मैदान में उतारा है. संयोग से, जगदीश शेट्टार के बेटे की शादी एसएस (शमनुरु शिवशंकरप्पा) की पोती से हुई है. वहीं, बीजेपी नया कर्नाटक बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस एक जैसा पर उससे अधिक चाहती है. सोमवार (17 अप्रैल) की दोपहर 02:43 बजे किए अमित मालवीय के इस ट्वीट पर 1500 से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रीट्वीट हो चुके हैं.

शेट्टार ने दिया था इस्तीफा

दरअसल, बीजेपी की तरफ से जारी उम्मीदवारों की दोनों सूचियों में जगदीश शेट्टार का नाम गायब था. सूची में नए चेहरों और युवाओं को बीजेपी ने टिकट दिया है. इस पर शेट्टार ने नाराजगी जताई और कहा था कि मैं छह बार चुनाव जीता हूं, मेरा करियर बेदाग है. ऐसे में मुझे टिकट क्यों नहीं दिया जा रहा है? मैंने विधानसभा से इस्तीफा देने का निर्णय किया है. मैं भारी मन से इस्तीफा दे रहा हूं. मैंने ही इस पार्टी को खड़ा किया है. पार्टी के कुछ नेताओं ने मुझे इस्तीफा देने की स्थिति पैदा की है. पार्टी के नेताओं ने मुझे अपमानित किया और नजरअंदाज किया, उससे मैं परेशान हूं. मुझे अब शांत नहीं बैठना है और उन्हें चुनौती देनी है.

बता दें कि जगदीश शेट्टार लिंगायत समुदाय के बड़े नेता हैं और राज्य की लगभग 25 सीटों पर उनका प्रभाव है. जिस अठानी विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी ने शेट्टार को टिकट नहीं दिया है. वहीं, कांग्रेस ने उन्हें उसी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को इसका परिणाम आएगा. नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में CONG-JDS के 7 दिग्गजों के खिलाफ BJP ने उतारे कौन से बड़े चेहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget