एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में CONG-JDS के 7 दिग्गजों के खिलाफ BJP ने उतारे कौन से बड़े चेहरे?

BJP-Congress-JDS on Karnataka Elections: राज्य के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस विधानसभा चुनाव को साल 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

BJP-Congress-JDS on Karnataka Elections: अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस विधानसभा चुनाव को साल 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है. सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में हैं.

कांग्रेस और जेडीएस ने बड़े चेहरों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है तो वहीं बीजेपी ने भी इनके खिलाफ अपने धुरंधरों को चुनावी रण में उतारा है. आइए जानते हैं कि विपक्ष के 7 मजबूत उम्मीदवारों के खिलाफ बीजेपी ने किसे मैदान में उतारा है? साथ ही, हम आपको बीजेपी की सूची की बड़ी बातें भी बताएंगे.

1. वी सोमन्ना

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कांग्रेस ने वरुणा विधानसभा सीट से टिकट दिया है. इनके खिलाफ बीजेपी ने कर्नाटक सरकार में वरिष्ठ मंत्री और लिंगायत समुदाय से आने वाले वी सोमन्ना को चुनावी मैदान में उतारा है. वरुणा के अलावा चामराजनगर सीट से भी सोमन्ना चुनाव लड़ रहे हैं. 

2. आर अशोका

कर्नाटक कांग्रेस में डीके शिवकुमार बड़ा चेहरा हैं और वो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. कांग्रेस ने कनकपुरा विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया है. इनके खिलाफ बीजेपी ने कर्नाटक सरकार में मंत्री आर अशोका को चुनावी मैदान में उतारा है. डीके शिवकुमार और आर अशोका दोनों ही वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. कनकपुरा के अलावा पद्मनाभा नगर से भी आर अशोका चुनाव लड़ेंगे लड़ रहे हैं.

3. सीपी योगेश्वर

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वर्तमान में जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. इनके खिलाफ बीजेपी ने पूर्व मंत्री सीपी योगेश्वर को टिकट दिया है. 

4. मणिकांता राठौर

प्रियांक खरगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं. कांग्रेस ने चितापुर विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दिया है. इनके खिलाफ बीजेपी ने मणिकांता राठौर को चुनावी मैदान में उतारा है.

5. अनिल कुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर को कांग्रेस ने कोरातागेरे (एससी) विधानसभा सीट से टिकट दिया है. इनके खिलाफ बीजेपी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल कुमार को मैदान में उतारा है.

6. पिला मुनीशमप्पा

पूर्व मंत्री एच मुनियप्पा को कांग्रेस ने देवनहल्ली विधानसभा सीट से टिकट दिया है. इनके खिलाफ बीजेपी ने मौजूदा विधायक पिला मुनीशमप्पा को मैदान में उतारा है.

7. सतीश कुमापला

चार बार के विधायक यूटी खादर को कांग्रेस ने मंगलुरु विधानसभा सीट से टिकट दिया है. दक्षिण कन्नड़ में उनकी अच्छी पकड़ है. इनके खिलाफ बीजेपी ने सतीश कुमापला को चुनावी मैदान में उतारा है. 

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को इसका परिणाम आएगा. नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना दमखम दिखाने को तैयार है. आप ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. साथ ही, उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में राजनीतिक दलों में घमासान, नाराज नेताओं से किसे फायदा और किसे नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget