एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'गलती से भी कांग्रेस आई तो पूरा कर्नाटक दंगे से ग्रस्त हो जाएगा', विपक्ष पर अमित शाह का हमला

Karnataka Elections: अमित शाह ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार बीजेपी की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है. अगर कांग्रेस आ गई तो सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद होगा.

Amit Shah on Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव एकदम करीब है. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (25 अप्रैल) को प्रचार करने उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में पहुंचे है. वहां उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. शाह ने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार बीजेपी की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई तो सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद होगा और कर्नाटक राज्य दंगे से ग्रस्त हो जाएगा. उन्होंने राज्य की जनता से दोबारा बीजेपी की सरकार बनाने का अनुरोध किया. आइये जानते हैं कि अमित शाह ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा है?

अमित शाह के संबोधन की कुछ बातें

- अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस रिवर्स गियर की सरकार है. मोदी जी ने 9 साल से कर्नाटक को केंद्र से कई सारी योजनाएं देने का काम किया है. आने वाले चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाइये. ये हमारे प्रत्याशी को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, ये कर्नाटक के भविष्य को मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है, ये राज्य को संपूर्ण विकसित बनाने का चुनाव है.  ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो बीजेपी लेकर आ सकती है'.

- अमित शाह ने कहा 'अगर, कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्नाटक का भविष्य रिवर्स गियर में चला जायेगा. अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो अभी तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद होगा. पूरा कर्नाटक दंगे से ग्रस्त हो जाएगा. ये पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है और हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे'.

- अमित शाह ने कहा 'यहां धर्म के आधार पर 4% मुस्लिम रिजर्वेशन था. लेकिन, बिना वोट बैंक की लालच में पड़े हमने इस मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया. आरक्षण को धर्म के नाम पर नहीं जरुरत के हिसाब से रखना चाहिए. मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के बाद हमने एससी, एसटी वोकलिंगा और लिंगायत के आरक्षण में बढ़ोतरी करने का काम किया है. क्या आप चाहते हैं की एससी रिजर्वेशन कम हो'?

- अमित शाह ने कहा 'कांग्रेस ने हमेशा लिंगायत समाज का अपमान किया है. कांग्रेस ने दो लिंगायतों को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया था और दोनों को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अनादरपूर्वक हटा दिया था. कांग्रेस को लिंगायतों के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. वास्तव में बीजेपी सरकार ने लिंगायत नेताओं के लिए टिकट सुनिश्चित किया है, जहां मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया था. कांग्रेस ने परिवारवाद की राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया है'.

- अमित शाह ने कहा 'मोदी जी के नेतृत्व में 370 हटाकर ऐतिहासिक फैसला किया गया. अयोध्या के राममंदिर के फैसले को पहले अटकाकर रखा गया. लेकिन, मोदी जी के शासन में राम मंदिर पर फैसला लिया गया. कोरोना काल में मोदी जी ने 130 करोड़ जनसंख्या को वैक्सीन देने का काम किया है. मोदी जी ने पीएफआई पर बैन लगाकर अपराध को रोकने का काम किया है'. 

- अमित शाह ने कहा 'हुबली-धारवाड़ में एक हजार रुपये की 62 परियोजनाएं शुरू की गई हैं. इसमें ऊपरी भद्रा, कलसा-बंदूरी और ऊपरी कृष्ण परियोजनाओं सहित तमाम सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल हैं. केंद्र रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, सड़क बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण में कर्नाटक में विकास को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है'.

- अमित शाह ने कहा 'सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने 2009 और 2014 के बीच कर्नाटक को 94 हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिया था. लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार ने 2,26,418 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं, जो कांग्रेस सरकार से 140 प्रतिशत अधिक है'.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'कर्नाटक में कांग्रेस विकास नहीं बल्कि ATM ढूंढ रही है', बोले अमित शाह, लिंगायत मुद्दे पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget