एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव में अपने 25 कैंडिडेट्स उतारेगी AIMIM, JDS के साथ गठबंधन को लेकर क्या बना रहे प्लान?

Karnataka Assembly Elections 2023: ओवैसी ने कहा कि अब तक हमने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है. हम गठबंधन के लिए विकल्प खुले रख रहे हैं.

AIMIM Candidates on Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी की योजना लगभग 25 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़ा करने की है. साथ ही, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) के साथ चुनावी गठबंधन पर नजर गड़ाए हुए है. ये जानकारी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष उस्मान गनी ने मंगलवार को दी है. गनी ने कहा है कि पार्टी गठबंधन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जेडी (एस) के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन बाद में इस प्रस्ताव का जवाब देना बाकी है.

उस्मान गनी ने कहा कि पार्टी राज्य में करीब 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए साल 2018 के चुनावों में एआईएमआईएम ने जेडी (एस) का समर्थन किया था और कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था.

गठबंधन के लिए करना होगा इंतजार
एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'अब तक हमने तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है. हम गठबंधन के लिए खुले हैं. हम निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे. हमारा गठबंधन होगा या नहीं, हमें इंतजार करना होगा.' एआईएमआईएम किन पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है? इसके जवाब में हैदराबाद लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन नहीं करना चाहते, क्योंकि वे मुझ पर झूठे और निराधार आरोप लगाते हैं. इसलिए हम आगे का देखेंगे.

मुस्लिम आरक्षण के फैसले पर रोष
बसवराज बोम्मई सरकार के हाल ही में ओबीसी श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण खत्म करने के फैसले को ओवैसी ने पूरी तरह से अवैध करार देते हुए रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यहां विरोध प्रदर्शन क्यों नहीं हुए? तथाकथित सेक्युलर नेताओं और पार्टियों की तरफ से कड़े बयान क्यों नहीं आए? कुछ दलों के जरिये बार-बार की जाने वाली आलोचना पर ही एआईएमआईएम के उम्मीदवार मुस्लिम वोटों के विभाजन का कारण बनते हैं. उन्होंने आश्चर्य जताया कि लिंगायत, वोक्कालिगा और कुरुबा जैसे अन्य समुदायों के नेताओं से ऐसा सवाल क्यों नहीं किया जा रहा है?

बीजेपी ने कांग्रेस के दलबदलुओं की मदद से बनाई सरकार
इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी याद दिलाया कि साल 2019 के कर्नाटक लोकसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे, जहां कांग्रेस को केवल एक सीट मिली थी. उन्होंने पूछा कि क्या यह मुस्लिम वोटों के विभाजन का कारण था या बीजेपी के लिए 'बहुमत' मतों के एकत्रीकरण का कारण था? एआईएमआईएम नेता ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने साल 2019 में कांग्रेस के दलबदलुओं की मदद से कर्नाटक में सरकार बनाई थी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: क्या बीजेपी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस 40 साल पुराने मिथक को तोड़ सकती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget