एक्सप्लोरर

विपक्ष की वो कौन सी है चाल, जिस पर PM मोदी ने झारखंड को कर दिया आगाह? बोले- ये तो…

Jharkhand Elections: पीएम मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार और आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार पर जमकर हमले किए.

Jharkhand Elections: पीएम मोदी ने आज (2 अक्टूबर) झारखंड के हजारीबाग में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार और आरक्षण के मुद्दे पर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जोरदार हमले किए. उन्होने कहा कि ये लोग आदिवासी समाज को अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं. इन्होंने आदिवासी समाज को हमेशा ठगा है. सत्ता में बने रहने के लिए लोग झारखंड में नया वोट बैंक तैयार कर रहे हैं. झारखंड की अस्मिता को बलि चढ़ाना खतरनाक है. संथाल परगना में घुसपैठियों की आबादी लगातार बढ़ रही है और आदिवासियों की आबादी लगातार कम हो रही है. 

झारखंड में हिंदुओं की आबादी कट रही है - पीएम मोदी

पीएम बोले, “हिन्दुओं की कटती हुई आबादी, झारखंड में ये बदलाव आप लोगों को दिख रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. घुसपैठिए जमीनों पर तेजी से कब्जा कर रहे हैं. आपको डेमोग्राफी में ये बदलाव दिखता है, लेकिन झारखंड सरकार को नहीं दिखता है. आदिवासियों की हालत पर हाई कोर्ट इस मामले में चिंता जता रहा है, लेकिन जेएमएम ऐसा कुछ होने से इनकार कर देती है. घुसपैठियों की बढ़ती आबादी, जेएमएम और कांग्रेस में सत्ता की बढ़ती भूख का नतीजा है. 

80 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

वह बोले, “झारखंड के साथ मेरा विशेष रिश्ता बन गया है, ये दिल का रिश्ता है. साझे सपनों का रिश्ता है. झारखंड मुझे बार-बार बुलाता है और मैं भी दौड़ा चला आता हूं. 6 नई वंदे भारत ट्रेनें झारखंड से शुरू हुई. पीएम मोदी ने कहा कि आज वह 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास कर के आए हैं. कांग्रेस ने अपने परिवार को पहचान दिलाने के लिए आदिवासी परिवारों की पहचान दिला दी. आजादी लड़ाई में योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया, सारी सड़कें, इमारतें, एक ही परिवार के बेटे - बेटी के नाम पर कर दिया. ऐसी परिवारवादी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया है. 

आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही भाजपा

पीएम ने कहा कि आज हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है. रांची में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित म्यूजियम बना है. अगले वर्ष हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाएंगे इसी कड़ी में ये कार्यक्रम समर्पित है. 

कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन पर साधा निशाना

गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि झारखंड सरकार झारखंड को विकास के पटरी से उतारने में लगी है. झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का गठजोड़ है. झारखंड तभी आगे बढ़ेगा जब यह सरकार हटेगी. यह परिवर्तन यात्रा केवल यात्रा नहीं है, यह एक संकल्प यात्री भी है. इस यात्रा को झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला है. इसे समाज के हर वर्ग का अपार जनसमर्थन मिला है. भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए परिवर्तन, जल जंगल और जमीन के लिए परिवर्तन, बेटियों की सुरक्षा के लिए परिवर्तन. भाजपा वो पार्टी है जिसने आपके साथ मिलकर झारखंड राज्य के सपने को देखा और उसे पूरा भी किया. हम झारखंड का विकास चाहते थे, लेकिन इन सपनों को पूरा करने में हमारी लड़ाई आरजेडी जैसी पार्टी से. 

अपराधियों और माफियाओं का सेफ हाउस बना झारखंड

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि राजद ने झारखंड को अपराधियों और माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था और इन्हें दिल्ली से कांग्रेस पार्टी  शह दे रही थी. आरजेडी कहती थी कि झारखंड नहीं बनने देंगे और कांग्रेस कहती थी कि झारखंड नहीं बनने देंगे. आज जेएमएम पर कांग्रेस का भूत सवार है. भाषा बदली, चरित्र बदला. आज झारखंड के विकास में जेएमएम बाधा बन गई है. आज जमीन के दलालों की तूती बोल रही है. इन्होंने सेना तक की जमीन को नहीं छोड़ा. यहां कोयले की खुली लूट चल रही है. जो खनिज झारखंड के विकास की पूंजी है ये सरकार उसे भी लूट रही है. ये आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो निकालते हैं, लेकिन उसका पैसा भी खा जाते हैं. 

पर लीक करवाने वाले गिरोह चल रहे राज्य में - पीएम मोदी

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपर लीक करवाने वाले गिरोह चल रहे हैं. लाखों रुपए में पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है. पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. पेपर लीक ने उनकी जिंदगी को तबाह कर के रखा है. केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से नहीं हट रही है.  ये सरकार पानी के काम में भ्रष्टाचार कर रही है. यहां नेताओं के नौकरों के घरों के भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं. मैंने कभी अपने आंखों से नोटों के इतने ढेर नहीं देखे. 

 एससी-एसटी का अरक्षण कांग्रेस अपने वोटबैंक को दे रही है

जब इनकी विदाई होने को है तब इन्होंने भ्रष्टाचार भी बढ़ा दिए हैं. ये ट्रांसफर पोस्टिंग के बहाने करोड़ों रुपयों का खेल जेएमएम के लोगों ने किया है. ये खेल अब ज्यादा नहीं चलने वाला है. जल्द ही झारखंड में सरकार बदलेगी और लूट का हिसाब भी होगा. ये लोग आदिवासी समाज को अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं. इन्होंने आदिवासी समाज को हमेशा ठगा है. सत्ता में बने रहने के लिए लोग झारखंड में नया वोट बैंक तैयार कर रहे हैं. झारखंड की अस्मिता को बलि चढ़ाना खतरनाक है. एससी-एसटी समुदाय आरक्षण ओबीसी का आरक्षण कांग्रेस अपने वोट बैंक को दे रही है. कांग्रेस पार्टी देश के सबसे भ्रष्ट पार्टी की सेवा में लगी हो, उससे छुटकारा पाना होगा तभी विकास संभव है. भाजपा के कारण ही एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण सुरक्षित है

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' में कौन होगा बैक-बोन? बिहार चुनाव से पहले पार करने होंगे ये 3 बड़े रोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
Embed widget