एक्सप्लोरर

Jharkhand Elections: चुनावी सियासत में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 81 सीटों के मैदान में 128 उम्मीदवार 

Jharkhand Elections: झारखंड की चुनावी सियासत में इस बार महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि देखने को मिल रही है. 81 सीटों पर टोटल 128 महिलाएं बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Jharkhand Elections:  झारखंड की चुनावी सियासत में ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं की भागीदारी चुनाव दर चुनाव धीमी रफ्तार से बढ़ रही है. इस बार 81 सीटों पर कुल 128 महिलाएं बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. महिला उम्मीदवारों की यह संख्या राज्य में अब तक हुए चार विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक है. हालांकि, 2019 में हुए पिछले चुनाव में इनकी संख्या इस बार की तुलना में मात्र एक कम यानी 127 थी. इसके पहले 2014 में 111, 2009 में 107 और 2005 के चुनाव में 94 महिला प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी. 

इस बार एनडीए और इंडिया ब्लॉक ने झारखंड में कुल 27 महिलाओं को टिकट दिया है. इस चुनाव में कुल प्रत्याशियों की संख्या 1,211 है, जबकि 2019 के चुनाव में 1,216 प्रत्याशी मैदान में थे. मतलब, पिछले चुनाव की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की संख्या पांच कम है. औसत के हिसाब से देखें तो विधायक की प्रत्येक सीट के लिए इस बार 14 से 15 उम्मीदवारों की दावेदारी है. 

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में उतरे सबसे ज्यादा प्रत्याशी

क्षेत्रवार प्रत्याशियों की बात करें तो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 28 और देवघर सीट पर सबसे कम आठ उम्मीदवार हैं. राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या में भी लगातार इजाफा हुआ है. वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं के अनुपात में महिलाओं की संख्या 914 थी. इस बार प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं के अनुपात में महिलाओं की तादाद 981 है.

महिला मतदाताओं की संख्या में जोरदार वृद्धि

हाल में हुए लोकसभा चुनाव के बाद भी राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या और अनुपात में उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की गई है. मई-जून में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या 963 थी. अब प्रति हजार पुरुष वोटर पर 18 और महिलाएं बढ़ गई हैं. राज्य में पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 31 लाख 44 हजार 236 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 19 है. 

81 में से 32 सीटों पर महिला मतदाताओं की तादाद पुरुषों से ज्यादा

राज्य की 81 में से 32 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला मतदाताओं की तादाद पुरुषों से ज्यादा हैं. इन सीटों में बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, सरायकेला, खरसावां, चाईबासा, मझगांव, जगरनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, तमाड़, खिजरी, हटिया, कांके, मांडर, तोरपा, खूंटी, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा और मनिका शामिल हैं.झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें- रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को तो...चुनाव से पहले गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, 'लव जिहाद' पर भी किया आगाह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget