एक्सप्लोरर

झारखंड में विधानसभा चुनाव: चौथे चरण का मतदान शुरू, पीएम मोदी की अपील- वोट जरूर डालें

झारखंड में विधानसभा चुनाव में आज चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है.

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत आज चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में राज्य के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें देवघर (सु), जमुआ (सु), चंदनकियारी (सु), मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा शामिल हैं.

जमुआ, बागोदर, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा जबकि बाकी सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इस चरण में 23 महिलाओं समेत कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे अधिक 25 उम्मीदवार बोकारो सीट पर जबकि निरसा सीट पर सबसे कम आठ उम्मीदवार मैदान में हैं.

इस चरण में 22,44,134 महिलाओं समेत कुल 47,85,009 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं जबकि तृतीय लिंग के 81 मतदाता हैं. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी ने इस चरण की सभी 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. विपक्षी गठबंधन ने चुनाव पूर्व हुए सीटों के बंटवारे के तहत अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

इसके अलावा आजसू पार्टी, बसपा, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक), समाजवादी पार्टी, मार्कसिस्ट को-ऑर्डिनेशन कमेटी, जेडीयू, एलजेपी और आप ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. झारखंड में पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान हुआ था. इसके बाद सात दिसंबर को दूसरे चरण में 20 सीटों और 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान हो चुका है. 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान होगा. मतगणना 23 दिसंबर को होगी.

पीएम मोदी की अपील-वोट जरूर डाले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की जनता से वोट करने की अपील की. उन्होंने ट्वीट किया,''झारखंड विधानसभा चुनाव में आज चौथे दौर के लिए मतदान है. सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व के भागीदार बनें.''

नागरिकता कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा बंगाल, नहीं रोक पाएंगी CM ममता- दिलीप घोष

नागरिकता कानून पर बंगाल में विरोध जारी, सीएम ममता ने तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget