एक्सप्लोरर

4000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति वाले नीतीश के 'राजा' थे बिहार के सबसे अमीर राज्यसभा सांसद, क्या अब टूटेगा रिकॉर्ड

सात बार राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र प्रसाद 1985 से 2021 तक इस सदन का हिस्सा रहे. 78 साल के महेंद्र को राजा महेंद्र के नाम से भी जाना जाता था. उनकी कुल संपत्ति 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी.

बिहार में राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को होंगे. छह सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने प्लान तैयार कर लिया है. अधिकतर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर दिया है. बिहार से विपक्षी गठबंधन ने अपनी सीट शेयरिंग भी तय कर ली है. RJD के खाते में दो और कांग्रेस को एक राज्यसभा सांसद मिलना तय है. यहां हम सबसे अमीर राज्यसभा सांसद रहे महेंद्र कुमार के बारे में बता रहे हैं, जो बिहार से सात बार राज्यसभा सांसद रहे थे.

वह आखिरी बार जनता दल यूनाईटेड की सीट पर तीसरी बार राज्यसभा सांसद बने थे. उन्हें राजा महेंद्र के नाम से भी जाना जाता था. साल 2018 में उनकी कुल संपत्ति 4,000 करोड़ से ज्यादा थी. सात बार राज्यसभा सांसद रह चुके महेंद्र का निधन 80 साल की उम्र में साल 2021 में हुआ था. वह राज्यसभा सांसद के रूप में अपना सातवां कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे. अपने आखिरी कार्यकाल से पहले उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी कुल चल संपत्ति की कीमत 4,010.21 करोड़ रुपये बताई थी. वहीं, उनकी अचल संपत्ति की कीमत 29.1 करोड़ रुपये थी. वह उस समय पर देश के सबसे अमीर राज्यसभा सांसद थे, लेकिन बाद में 5300 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले सारधी ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा. हालांकि, अब तक बिहार में उनसे ज्यादा अमीर राज्यसभा सांसद नहीं हुआ है.

नीतीश पाटी के इस नेता के पास दो दवा कंपनियां (माप्रा लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और एरिस्टो फार्मासूटिकल्स) थीं. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते में 2,239 रुपये जमा थे. उनके पास कोई वाहन या बीमा नहीं था, लेकिन वह 41 लाख के गहनों के मालिक थे. उनके आयकर रिटर्न के अनुसार 2016-17 उनकी कुल वार्षिक आय 303.5 करोड़ रुपये थी.

1980 में कांग्रेस के टिकट पर जहानाबाद सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर महेंद्र प्रसाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. हालांकि, 1984 में उन्होंने हार का सामना करना पड़ा. 1985 में वह कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा में पहुंचे इसके बाद से वह 2021 तक लगातार इस सदन के सदस्य बने रहे. हालांकि, इस दौरान उनकी पार्टियां बदलती रहीं. वह कांग्रेस के बाद राजद और फिर जदयू के टिकट पर राज्यसभा का हिस्सा थे.

महेंद्र प्रसाद 211 देश घूमे थे. वह 53 बार यूके और 10 बार अमेरिका गए थे. 9 अप्रैल 2002 से 8 अप्रैल 2003 के बीच वह 84 देशों में घूमे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget