एक्सप्लोरर

'अंतिम सांसें गिन रहा आतंकवाद', चुनाव से पहले PM मोदी के 1 तीर से 3 निशाने- खानदानों ने किया J&K बर्बाद

PM Modi In Doda:जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है. इस कड़ी पीएम मोदी भी चुनावी रैली को संबोधित करने डोडा पहुंचे.

PM Modi In Doda: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है. इस कड़ी पीएम मोदी भी चुनावी रैली को संबोधित करने डोडा पहुंचे. यहां पीएम मोदी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस पीडीपी  पर निशाना साधा.

जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर का इस बार का विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच में है. एक खानदान कांग्रेस का है एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है एक खानदान पीडीपी का है. जम्मू-कश्मीर में इन तीन खानदानों ने मिलकर आप लोगों के साथ जो किया है. वो किसी पाप से कम नहीं है.

आतंकवाद को लेकर साधा निशाना

आतंकवाद को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था. हालत ये थी कि तब कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे. जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है. पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है. जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर बैठने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है."

'कश्मीरी हिंदुओं को दिलाएंगे उनका हक'

कश्मीरी हिंदुओं को लेकर PM मोदी ने कहा, "आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं. आज ही हमनें टीका लाल टपलू को याद किया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी है. तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था. उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला. ये भाजपा है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाई और उनके हित में काम किया.जम्मू कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है. इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने में तेजी आएगी."

बीजेपी ने बनाएगी नया जम्मू-कश्मीर

PM मोदी ने कहा, "बीजेपी भाजपा, एक ऐसा जम्मू-कश्मीर बनाने जा रही है- जो टेरर फ्री होगा और टूरिस्टों के लिए स्वर्ग होगा. जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, भाजपा की प्राथमिकता है आपके हर अधिकार की रक्षा. ये मोदी की गारंटी है."

उन्होंने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी. लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं."

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा, "आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं. ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं. हकीकत क्या है, ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है. इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था. वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे. क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था. क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला. जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे."

उन्होंने आगे कहा, "इतनी पीढ़ियां गुजरने के बाद उनको भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया है. आज ऐसे अनेक साथी हैं, जिनको पहली बार वोट डालने का हक मिला है. भारत का संविधान हर किसी को वोट का अधिकार देता है. लेकिन संविधान को जेब में लेकर घूमने वालों ने 75 सालों तक आप में से कुछ लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया था."

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है. वो यहां आकर कहते हैं कि 'अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आती, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते'. क्या यही एक एजेंडा है इनका?"

भाजपा बनाएगी शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर

PM मोदी ने कहा, "भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा. इसलिए आपको 18 सिंतबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत बसे जीताकर विधानसभा भेजना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget