एक्सप्लोरर

J&K Polls 2024: इधर सबको चौंका रहा जम्मू और कश्मीर का सर्वे, उधर एक्सपर्ट बता रहे दूसरा ही पैटर्न

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं और किसी भी दल को बहुमत के लिए 46 का आंकड़ा चाहिए होगा.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 से पहले जिन भी ओपीनियन पोल्स के रिजल्ट सामने आए, उन्होंने न सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) की जनता को चौंकाया बल्कि राजनीतिक दलों को कुछ हद तक हैरान किया. सर्वे के नतीजों से संकेत मिले कि वहां विपक्ष के इंडिया ब्लॉक (कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस इसी में) की सरकार आ सकती है. हालांकि, यूटी के स्थानीय पत्रकार, पॉलिटिकल कमेंटेटर्स और सेफोलॉजिस्ट सर्वे से इतर दूसरे ही पैटर्न बताते नजर आए. आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:  

'लोक पोल' के मेगा प्री-पोल सर्वे के मुताबिक, अगर जम्मू और कश्मीर में आज चुनाव हुए तो विपक्ष के इंडिया अलायंस (कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस इसी में शामिल) को 47-51 सीटें, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी को 22 स 25 सीटें, महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को पांच से नौ सीटें और अन्य को सात से 11 सीटें हासिल हो सकती हैं. वोट शेयर की बात करें तो लोक पोल के सर्वे का अनुमान है कि जम्मू और कश्मीर में इंडिया ब्लॉक को 39-41%, बीजेपी को 26%-29%, पीडीपी को 16%-18% और अन्य को 11%-14% वोट मिल सकते हैं. 

J&K Polls 2024: इधर सबको चौंका रहा जम्मू और कश्मीर का सर्वे, उधर एक्सपर्ट बता रहे दूसरा ही पैटर्न

"NC के फारूक अब्दुल्ला आज भी लोगों की पसंद"

'एशियन मेल' के एडिटर इन चीफ राशिद रहील ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्लाह को आज भी लोग आज भी पसंद करते हैं. वह जब भी बात करते हैं, दिल से बात करते हैं. शायद उमर अब्दुल्ला ने उन्हीं की तर्ज पर टोपी उतारी और नई कोशिश की है. कल तक वह लीडर थे पर वह पहली बार राजनेता तबे बने जब उन्होंने टोपी उतारी और कहा कि वोट दे दो!"

पत्रकार का बड़ा दावा- किसी को भी नहीं...

अंग्रेजी अखबार 'दि टाइम्स ऑफ इंडिया' के पत्रकार अहमद अली फैय्याज ने एएनआई की स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट के दौरान बताया, "मौजूदा समय में कोई भी दल इस स्थिति में नहीं है कि वह खुद के दम पर यहां सरकार बना ले. उसे या तो बीजेपी को साथ रखना पड़ेगा या फिर कांग्रेस के संग चलना पड़ेगा."

जम्मू और कश्मीर का ऐसा है चुनावी शेड्यूल 

जम्मू और कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. वहां तीन चरण में विधानसभा चुनाव हो रहा है. पहले फेज में 24 सीटों पर 18 सितंबर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर 25 सितंबर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर एक अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि आठ अक्टूबर, 2024 को नतीजे आएंगे. 

यह भी पढ़ेंः 3 मोर्चों पर छिपी है जीत की कुंजी तो 2 पॉइंट्स बिगाड़ेंगे BJP का गेम, एक्सपर्ट की भविष्यवाणी, सर्वे भी चौंका रहा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget