एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: इतिहास में पहली बार एक सीट पर 3 चरणों में होगी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे. वहीं अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में वोटिंग होगी. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी कराया जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया.

नई दिल्ली: चुनावी तारीखों के एलान के बाद जम्मू-कश्मीर अनंतनाग लोकसभा सीट चर्चाओं में आ गई है, वजह सुरक्षा कारणों से तीन चरणों में अनंतनाग संसदीय सीट पर मतदान का फैसला है. देश में संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब किसी सीट पर तीन चरणों में मतदान होगा.

अनंतनाग सीट पर तीसरे, चौथे और पांचवे चरण यानि 23 अप्रैल, 29 अप्रैल और 6 मई को वोटिंग होगी. 23 अप्रैल को अनंतनाग सीट पर अनंतनाग जिला में, 29 अप्रैल को कुलगाम जिले में और 6 मई को शोपियां और पुलवामा में वोटिंग होगी.

जम्मू-कश्मीर की कुल छह सीटों पर पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे- पहला चरण, 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू दूसरा चरण, 18 अप्रैल- श्रीनगर, ऊधमपुर तीसरा चरण, 23 अप्रैल- अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला) चौथा चरण, 29 अप्रैल- अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला) पांचवां चरण, 6 मई- अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग को आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है, अनंतनाग राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का गृह क्षेत्र भी है, 2014 में वो यहां से सांसद बनी थी.

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी कराया जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया. विधानसभा चुनाव नहीं कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले की राजनीतिक पार्टियों द्वारा आलोचना किए जाने के बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालिंदर कुमार ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग के विवेक का सम्मान करना चाहिए क्योंकि राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के चलते यहां साथ में चुनाव कराना संभव नहीं था.

कुमार ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले जैसी घटनाओं ने प्रशासन को अलर्ट पर रखा हुआ है और सीमावर्ती इलाकों समेत पूरे राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए हैं. सीमावर्ती इलाके पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन किए जाने का सामना कर रहे है.

लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में डाले जाएंगे वोट, जानें आपके क्षेत्र में कब है चुनाव

कुमार ने कहा कि जो भी निर्णय लिया गया है उसके लिए हमें चुनाव आयोग के विवेक का सम्मान करना चाहिए. फैसला किया जा चुका है और अब क्यों तथा क्या से कुछ नहीं होने वाला है. एक ही चुनाव (लोकसभा चुनाव) की घोषणा की गई है और हमें बहुत स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से एक ही चुनाव कराना चाहिए.

यह पूछे जाने पर कि जब दोनों चुनावों के लिए सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं थी तो चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कैसे कराने जा रहा है, इस पर कुमार ने कहा कि दोनों चुनाव साथ कराने का मतलब है कि आपको उम्मीदवारों के लिए अधिक सुरक्षा की जरूरत होगी.

नेशनल कान्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव नहीं होने पर केंद्र की आलोचना की. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान, आतंकवादियों और अलगाववादियों के सामने ‘‘आत्मसमर्पण’’ कर दिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में केवल लोकसभा चुनाव कराने का फैसला भारत सरकार की कुटिल सोच है.’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जनता को सरकार नहीं चुनने देना लोकतंत्र के सिद्धांत के खिलाफ है.’'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget