एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर चुनाव में कूदा पाकिस्तान तो NC के उमर अब्दुल्ला का आया बड़ा बयान, दे डाली ये कड़ी नसीहत!

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर में अगस्त 2019 में वहां का स्पेशल स्टेट्स और राज्य का दर्जा छिन जाने के बाद अब पहला विधानसभा चुनाव हो रहा है.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला का रिएक्शन आया है. गुरुवार (19 सितंबर, 2024) को उन्होंने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी नसीहत देते हुए आईना दिखाने की कोशिश की. समाचार एजेंसी एएनआई से बडगाम में बातचीत के दौरान वह बोले कि उन्हें (पाकिस्तान के संदर्भ में) हमारे चुनाव में दखल नहीं देना चाहिए. वे पाक के लोकतंत्र को बचाएं और उन्हें पहले पाकिस्तान देखना चाहिए. 

यह पूछे जाने पर कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पाकिस्तान एक ही पेज पर हैं. आप इस पर क्या कहेंगे? उमर अब्दुल्ला बोले, "यह किसने कहा है? यह कौन हैं...पाकिस्तान को हमसे क्या लेना-देना, हम तो पाक का हिस्सा हैं ही नहीं. वे अपना मुल्क संभालें और हमको अपना देश संभालने दीजिए. उनका हमारे चुनाव में दखल देना और इलेक्शन के बीच टिप्पणी करना, मुझे नहीं लगता है कि यह सब ठीक बातें हैं. वे अपने लोकतंत्र को बचाएं और हम अपने लोकतंत्र में हिस्सा ले रहे हैं."

पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने क्या कहा?

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने टीवी पत्रकार हामिद मीर से कैपिटल टॉक शो के दौरान कहा, "जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के लिए पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन एक ही पेज पर हैं." 

BJP ने बनाया बड़ा मुद्दा, कांग्रेस को घेरा!

ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी के बाद बीजेपी ने इसे चुनावी समर के बीच मुद्दा बनाने की कोशिश की और कांग्रेस को जमकर घेरना चाहा. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल के वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि जम्मू कश्मीर के 'स्पेशल स्टेट्स' वापसी के मुद्दे पर पाकिस्तान और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की राय एक है. 

कांग्रेस का अनुच्छेद पर क्या रहा है स्टैंड?

जम्मू और कश्मीर में अगस्त 2019 में वहां का स्पेशल स्टेट्स और राज्य का दर्जा छिन जाने के बाद अब पहला विधानसभा चुनाव हो रहा है. विस चुनाव में 'अनुच्छेद 370' एक बड़ा मुद्दा है. एनसी की ओर से जहां अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात बार-बार कही गई, वहीं कांग्रेस ने इस बारे में पूरी तरह से चुप्पी साधी. पार्टी मैनिफेस्टो में भी उसका जिक्र नहीं है. हालांकि, कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही है.

यह भी पढ़ेंः एक देश, एक चुनाव पर योगेंद्र यादव ने बताया PM नरेंद्र मोदी का शौक! बोले- पहले दवा दी जाती है और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget