एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह 

Jammu Kashmir Elections 2024: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो देश को कमजोर करके पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं. 

J&K Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की बयानबाजी भी बढ़ने लगी है. इस कड़ी में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. 

गिरिराज सिंह ने लिखा, 'क्या राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 लागू करना चाहते हैं? वे फिर से देश को कमजोर कर रहे हैं और पाकिस्तान का मनोबल बढ़ा रहे हैं. जब भी राहुल गांधी किसी जगह जाते हैं तो वहां के लोगों को डर रहता है कि वे इलाके की शांति और सौहार्द छिन्न भिन्न कर देंगे.'

नकारात्मक राजनीति करने का लगाया आरोप

इससे पहले भी कई मौकों पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर हमलावर रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया.

अरुण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति करते हैं, ऐसे में कांग्रेस का सदस्य कौन बनेगा? अरुण सिंह ने कहा, 'भाजपा का लगातार जनाधार बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस हताश और निराश है. राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस का कोई सदस्य नहीं बनना चाहता.'

टुकड़े-टुकड़े गैंग का किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े होते दिखते हैं, कभी रचनात्मक सुझाव नहीं देते. विपक्षी पार्टी ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया है. कांग्रेस के लोग संविधान की प्रति दिखाकर नौटंकी करते हैं, जिसे देश की जनता जानती है, यही कारण है कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है.'

कांग्रेस भी है बीजेपी पर हमलावर

जहां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के नेताओं को घेर रही है वहीं कांग्रेस भी बीजेपी नेताओं पर निशाना साध रही है. जम्मू कश्मीर पहुंचकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, 'आजादी के बाद ये पहला मौका है जब किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया है. हमारी प्राथमिकता है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लोकतांत्रित अधिकार वापस दिए जाएं.'

ये भी पढ़ें: मोहम्मद यूनुस ने कर दी मांग तो मना नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी? शेख हसीना को ले डूबेगी भारत-बांग्लादेश की ये संधि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget