एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: इनेलो बनी सबसे बड़ी लूजर, सिर्फ दो सीटों पर सिमट रही है देवीलाल की पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 2014 में इंडियन नेशनल को 19 सीटों पर जीत मिली थी. 2009 में इंडियन नेशनल लोकदल 31 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है. रुझानों में एक तरफ जहां बीजेपी को झटका लगा है तो वहीं कांग्रेस और जेजेपी को फायदा होता दिखाई दे रहा है. लेकिन इन सब के बीच करीब 20 साल तक हरियाणा की मुख्य पार्टी रही इंडियन नेशनल लोकदल का राज्य की राजनीति से सुपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है.

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी हरियाणा की राजनीति से साफ होती हुई दिखाई दे रही है. 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल 19 सीटें जीतकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी. 2014 में कांग्रेस को सिर्फ 15 सीटों पर जीत मिली थी. इतना नहीं नहीं वोट शेयर के मामले में भी इनेलो दूसरे नंबर पर रही थी और उसे 24 फीसदी वोट मिले थे. कांग्रेस 21 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी थी.

दुष्यंत चौटाला को निकालने से हुआ डैमेज

लेकिन महज 5 साल के भीतर ही इंडियन नेशनल की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसके उम्मीदवार सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. वोट शेयर के मामले में भी इनेलो फिसड्डी साबित हो रही है. अब तक सामने आए रुझानों में इनेलो को सिर्फ 3 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है.

इनेलो को सबसे बड़ा नुकसान दुष्यंत चौटाला के अलग होने की वजह से हुआ है. दुष्यंत चौटाला की जेजेपी राज्य में 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और उसने इनेलो को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी इंडियन नेशनल लोकदल महज 2 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई थी.

12 बजे तक सामने आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है. निर्दलीय और अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.

Explained: दुष्यंत चौटाला का कमाल, एक साल से भी कम समय में हरियाणा की नई 'किंग मेकर' बनी जेजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget