एक्सप्लोरर

यूपी लोकसभा सीटों पर इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे को एडिट कर स्क्रीनशॉट किया जा रहा वायरल

इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे का वह स्क्रीनशॉट जिसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अनुमानित सीटों में कमी और एसपी-कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दिख रही है जो एडिटेड है.

फैक्ट चैक

निर्णय [फ़ेक]

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अनुमानित सीटों में कमी और सपा-कांग्रेस की सीटों में वृद्धि दिखाने वाला इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे का ये स्क्रीनशॉट एडिटेड है.

लोकसभा चुनाव 2024 के संभावित नतीजे क्या होंगे, इससे जुड़े तमाम सर्वे सामने आ रहे हैं. इन सर्वे में 'एनडीए' और 'इंडिया' गठबंधन को मिलने वाली सीटों का अनुमान लगाया गया है. हालांकि, असल नतीजे क्या होंगे ये 4 जून को पता चलेगा जब चुनाव आयोग नतीजे जारी करेगा.

दावा क्या है?

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बीच सोशल मीडिया पर इंडिया टुडे-सीवोटर के सर्वे का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें 2019 चुनाव के मुक़ाबले इस बार उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को कम सीटें और सपा-कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दिख रही है. वायरल स्क्रीनशॉट में बीजेपी 62 सीटों से घटकर 52, कांग्रेस 1 सीट से बढ़कर 5, और सपा 5 सीटों से बढ़कर 17 सीटों पर जीतती हुई दिखाई दे रही है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूज़र्स इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में सपा अकेले 30 से ज़्यादा सीटें जीतते हुए नज़र आएगी. ऐसे ही एक पोस्ट (आर्काइव) को अब तक 37,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

यूपी लोकसभा सीटों पर इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे को एडिट कर स्क्रीनशॉट किया जा रहा वायरल

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे का वायरल स्क्रीनशॉट एडिटेड है. फ़रवरी महीने में जारी इस सर्वे में यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी को 70, सपा को 7 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

वायरल स्क्रीनशॉट से मिली जानकारी के आधार पर, हमने पत्रकार राजदीप सरदेसाई और राहुल कंवल के शो 'मूड ऑफ़ द नेशन' को देखा, जिसमें इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे पर चर्चा की गई है. यह वीडियो इंडिया टुडे के यूट्यूब चैनल पर मार्च 20, 2024 को अपलोड किया गया था. हमने पाया कि इस वीडियो में वायरल स्क्रीनशॉट वाला हिस्सा एक घंटा 36 मिनट पर दिखाई देता है.

 

हमने पाया कि यहां यूपी की 80 लोकसभा सीटों के जो आंकड़े नज़र आते हैं वे वायरल स्क्रीनशॉट से मैच नहीं होते हैं.  वायरल स्क्रीनशॉट में 2019 चुनाव के मुक़ाबले 2024 में बीजेपी को 52 सीटें दी गई हैं, जबकि असल आंकड़ों में बीजेपी के 70 जीतने का अनुमान लगाया गया है. यानि 70 सीटों को बदलकर 52 किया गया है. इसी तरह कांग्रेस, सपा, बसपा और अन्य दलों की अनुमानित सीटों की संख्या क्रमश: 1, 7, 0, और 0 से बढ़ाकर 5, 17, 3, और 1 किया गया है. इससे पता चलता है कि वायरल स्क्रीनशॉट के आंकड़ों में हेरफेर किया गया है. नीचे वायरल स्क्रीनशॉट और असल वीडियो का स्क्रीनशॉट देखा जा सकता है.

यूपी लोकसभा सीटों पर इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे को एडिट कर स्क्रीनशॉट किया जा रहा वायरल

वायरल स्क्रीनशॉट और इंडिया टुडे के असल वीडियो का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स, इंडिया टुडे/स्क्रीनशॉट)

अपनी जांच में, हमने वायरल स्क्रीनशॉट में उन संख्याओं की भी पहचान की जिन्हें सर्वे के आंकड़ों में हेरफेर करने के लिए अलग से जोड़ा गया है. इसमें 2019 के आंकड़ों की संख्या दर्शाने वाले अंक 5, 2, 1 और लोकसभा चुनाव 2024 की अनुमानित सीटों को दर्शाने वाले अंकों के फॉन्ट या यूं कहें कि बनावट में स्पष्ट अंतर है. ऐसा तभी होता है जब किसी प्रकार के अंक या शब्द अलग से जोड़े जाते हैं. 

यूपी लोकसभा सीटों पर इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे को एडिट कर स्क्रीनशॉट किया जा रहा वायरल

वायरल स्क्रीनशॉट में नज़र वाले वाली विसंगतियां. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

हमने अपनी जांच में यह भी पाया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया टुडे-सीवोटर के सर्वे के ये आंकड़े फ़रवरी में जारी हुए थे. 

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से स्पष्ट हो जाता है कि इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे का वह स्क्रीनशॉट जिसमें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की अनुमानित सीटों में कमी और एसपी-कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी दिख रही है, एडिटेड है. असल वीडियो में बीजेपी को 2019 चुनाव से भी ज़्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसलिए, हम वायरल दावे को फ़र्ज़ी  मानते हैं. 

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget