एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव में परिवारों का बोलबाला, इस जिले में पति-पत्नी दोनों मैदान में

कर्नाटक में 12 मई को वोटिंग होगी और 15 मई को नतीजे आएंगे.

बेलगाम: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अबतक सात दौरे कर चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र भी कर्नाटक में जल्द ताबड़तोड़ सभाएं करने वाले हैं. जबरदस्त चुनावी माहौल के बीच कर्नाटक चुनाव में परिवारों का भी बोलवाला है. कर्नाटक के बेलगाम जिले में पति और पत्नी दोनों किस्मत आजमा रहे हैंय

शशिकला जोल्ले बेलगाम ज़िले की निप्पणी सीट से विधायक हैं, वे पिछली बार 18000 वोट से जीती थीं. इस बार बीजेपी ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. इस बार शशिकला अपने लिए तो वोट मांग ही रही हैं साथ ही अपने पति अन्ना साहेब शंकर जोल्ले के लिए भी वोट मांग रही हैं.

दरअसल शशिकला जोल्ले के पति अन्ना साहेब शंकर जोल्ले निप्पणी विधानसभा से सटी हुई चिककोडी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. चुनाव प्रचार के लिए शशिकला को अगर पति के इलाके का कोई मतदाता दिख जाता है तो वे उनके लिए भी प्रचार करना नहीं भूलतीं.

शशिकला जोल्ले और शंकर जोल्ले की चुनावी कहानी बड़ी रोचक है. साल 2003 में अन्ना साहेब शंकर जोल्ले को बीजेपी ने चिककोड़ी विधानसभा से टिकेट दिया लेकिन वे चुनाव हार गए. साल 2008 में उन्हें फिर टिकेट चिककोड़ी सीट से दिया गया लेकिन वे फिर चुनाव हार गए.

साल 2013 में अन्ना साहेब शंकर जोल्ले को चिककोडी की जगह निप्पणी सीट से टिकट का प्रस्ताव दिया गया. शंकर जोल्ले ने ये टिकेट अपनी पत्नी शशिकला जोल्ले को दिलवा दिया. शशिकला का मायका निप्पणी सीट में पड़ता है, 2013 में शशिकला चुनाव जीत भी गयीं.

इस बार बीजेपी ने अन्ना साहेब शंकर जोल्ले को चिकोडी विधानसभा से फिर उम्मीदवार बना दिया. दोनों पति- पत्नी के विधानसभा क्षेत्र सटे हुए है सो दोनों एक दूसरे के लिए भी वोट मांग रहे हैं. विपक्ष पति पत्नी को टिकट देने पर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है. इस आरोप पर अन्ना साहेब शंकर जोल्ले कहते हैं कि हम दोनों राजनीति में हैं, पार्टी ने फैसला लिया है तो हम इसे पूरा करेंगे.

बेलगाम की निप्पणी और चिककोड़ी विधानसभा क्षेत्र में मराठा और लिंगायत आबादी का बाहुल्य है, इसमें भी मराठा आबादी सबसे ज़्यादा है. चिककोड़ी सीट पिछली बार कांग्रेस ने मराठा वोट के दम पर जीती थी. इस बार भी गणेश हुक्केरी को कांग्रेस ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. निप्पणी विधानसभा क्षेत्र मराठा वोट में विभाजन की वजह से बीजेपी की शशिकला जोल्ले की जीत हुई थी. देखना और भी रोचक होगा कि एक ही घर में पति-पत्नी दोनों विधायक बन पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget