एक्सप्लोरर

हरियाणा: बीजेपी सांसद सनी देओल ने किया रोड शो, कहा- ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं, जोड़ने आया हूं

रोड शो के जरिए सनी देओल ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी के उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु और सुभाष बराला को भारी मतों से विजयी बनाए. उनके रोड शो के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. राज्य में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे.

नारनौंद/टोहाना: ‘’तारीख पर तारीख 21 तारीख कैप्टन अभिमन्यु के लिए याद रखना. यह ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं जोड़ने आया हूं.’’ यह बात गुरुदासपुर से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल ने गुरुवार को नारनौंद और टोहाना हलके में बीजेपी प्रत्याशियों कैप्टन अभिमन्यु और सुभाष बराला के लिए किए गए रोड शो के दौरान कही.

सुबह करीब 12 बजे सांसद सनी देओल नारनौंद के गांव लोहारी राघो में पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु मेरे छोटे भाई हैं. सनी ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने मेरे गुरुदासपुर के चुनाव में मुझे ताकत दी और चुनाव लड़वाया. उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नए-नए आए थे. कैप्टन अभिमन्यु ने उनका मार्गदर्शन किया और चुनाव जीतवाया.

सनी देओल ने कहा, ''आप सभी से अपील है कि कमल का बटन दबाकर इन्हें बड़े मार्जिन से चुनाव जितायें.'' इस दौरान भारी भीड़ देखकर वे गदगद नजर आए. भाषण के अंत में उन्होंने अपना फेवरेट डॉयलॉग ''हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा'' बोलकर खुब तालियां बटोरी.

हरियाणा: बीजेपी सांसद सनी देओल ने किया रोड शो, कहा- ढाई किलो का हाथ उठाने नहीं, जोड़ने आया हूं

IN DEPTH: देश के लिए महाराष्ट्र और हरियाणा आर्थिक रूप से कितना मायने रखते हैं?

‘नारनौंद आलो के हाल है’

बीजेपी सांसद ने जनता के साथ भावनात्मक लगाव दर्शाते हुए कहा, ''आप मुझे पसंद करते हो, पापा को पसंद करते हो हमारा आपस का यह जुड़ाव बना रहा है और बना रहेगा.'' उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी डॉयलॉग के साथ की ‘नारनौंद आलो के हाल है’.

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सनी पाजी को देशप्रेम, जुड़ाव और सम्मान को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ यहां आई है. कैप्टन ने कहा कि 21 तारीख को टकाटक-टकाटक कमल के सामने वाला बटन दबा दियो और 50 हजार की जीत दिलाकर इनके आने को सार्थक कर देना. अभिमन्यु ने कहा, ‘’मैं आपका भाई-बेटा हूं आपके सम्मान, लाज, पगड़ी और आन बान शान को कभी नीचे नहीं झूकने दूंगा. पिछले पांच वर्ष में विकास की बुनियाद रखी है. यह ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है.’’

हरियाणा चुनाव: हुड्डा ने कहा- मोदी से नहीं खट्टर से है मुकाबला

बराला के लिए वोट मांगा आर्शीवाद

वहीं दोपहर बाद सनी देओल ने टोहाना पहुंचे और बीजेपी प्रत्याशी सुभाष बराला के पक्ष में रोड शो किया. शो रेलवे रोड से शुरू होकर चंडीगढ़ रोड और रतिया रोड तक हुआ. इस मौके पर उन्होंने सुभाष बराला के लोगों से वोट देने की अपील की. यहां भी भीड़ उमड़ पड़ी. रोड शो के दौरान सनी देओल ने फिल्मी डायलॉग के माध्यम से अपनी भारी भरकम आवाज से लोगों का आह्वान किया और कहा कि आने वाली 21 अक्तूबर को सुभाष बराला को अधिक से अधिक मत देकर सफल बनाएं.

सुबह से जनता कर रही थी इंतजार

रोड शो के लिए सुबह से लोग सनी देओल के आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही सनी देओल टोहाना में पहुंचे और अपना रोड शो आरंभ किया तो हजारों लोग उनको देखने के लिए उमड़ पड़े. सनी देओल को देखने के लिए दुकानों की छतों पर भी लोगों की भारी भीड़ थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget