एक्सप्लोरर

Haryana-J&K Result: हरियाणा-जम्मू कश्मीर में BJP ने कितने मुसलमानों को दिया टिकट, कितने जीते

Haryana-J&K Result: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में भाजपा ने कई मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा. इन उम्मीदवारों के परिणामों पर भी नडर डालेंगे.

Haryana-J&K Result: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनते दिख रही है तो वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सरकार बनते दिख रही है. ऐसे में बात करते हैं जम्मू कश्मीर और हरियाणा के उन मुस्लिम उम्मीदवारों की जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा. साथ ही इन उम्मीदवारों के परिणामों पर भी एक नजर डालेंगे. 

सबसे पहले बात करते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में सामने आ रहे नतीजों की. हरियाणा में भाजपा ने बड़ा कदम उठाते हुए दो मुसलमान प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. भाजपा ने एजाज खान को पुनहाना से चुनावी रण में उतारा था तो वहीं नसीम अहमद को फिरोजपुर झिरका से. यह दोनों ही सीट ऐसी है जहां पर कांग्रेस ने भी मुस्लिम कैंडिडेट को मैदान में उतारा था. पुनहाना से एजाज खान कांग्रेस के मोहम्मद इलियास से पीछे रहे तो वहीं फिरोजपुर झिरका के नसीम अहमद भी कांग्रेस के मामन खान से पीछे रहे.

इस सीट पर भाजपा को मिले सबसे कम वोट

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा ने कई सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा था, लेकिन पार्टी को यहां पर करारी हार भी मिली. एक तो सीट ऐसी भी है जहां पर भाजपा को सिर्फ 957 वोट ही मिले हैं. अब बात करते हैं उम्मीदवारों की तो भाजपा ने अनंतनाग विधानसभा सीट से सैयद पीरजादा वजाहत हुसैन को टिकट दिया, जो कांग्रेस के पीरजादा मोहम्मद सैयद से पीछे थे और सातवें नंबर पर चल रहे थे. 

इन सीटों पर हारे भाजपा प्रत्याशी

अनंतनाग पश्चिम सीट से भाजपा ने मोहम्मद रफीक वानी को मैदान में उतारा था, लेकिन यह नेशनल कांफ्रेंस के अब्दुल मजीद भट से हार गए हैं. पंपोर से भाजपा ने सैयद शौकत गयूर इंदराबी को मैदान में उतारा था, जो जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी से चुनाव हारे हैं. पंपोर से भाजपा उम्मीदवार को मात्र 957 वोट मिले. शोपियां में भाजपा ने जावेद अहमद कादरी को मैदान में उतर जो निर्दलीय उम्मीदवार शब्बीर अहमद कुल्ले से हार गए हैं. राजपोरा से भाजपा ने अर्शीद अहमद भट्ट को मैदान में उतारा. इनको मात्र 5584 वोट मिले.

इंदरवल और बनिहाल में भी मिली हार

श्रीगुफवाड़ा - बिजबेहरा से भाजपा ने सोफी युसूफ को मैदान में उतारा, जो नेशनल कांफ्रेंस के बशीर अहमद शाह वीरी से चुनाव हार गए. भाजपा ने इंदरवल से तारक हुसैन को मैदान में उतारा, इन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. बनिहाल से भाजपा ने मोहम्मद सलीम भट को प्रत्याशी बनाया था यहां पर उन्हें सज्जाद शाहीन से हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Assembly Election Result 2024: हरियाणा-जम्‍मू कश्‍मीर में टी-20 स्‍टाइल वाली पार्टियों ने मारी बाजी, स्‍ट्राइक ने पलटा खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget