एक्सप्लोरर

हरियाणा : रेवाड़ी सीट पर बीजेपी में घमासान, पोस्टर लगाकर कार्यकर्ताओं ने निकाली भड़ास

हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे, 24 अक्टूबर को इसके नतीजे आएंगे. हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होने हैं. इसी बीच बीजेपी में सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदरखाने घमासान मचा है. टिकट वितरण से असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर लगाकर भड़ास निकाली जा रही है. रेवाड़ी विधान सभा क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हाल है. रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास भगवा रंग में लगी एक होर्डिग चर्चा का विषय है, जिसमें दीन दयाल उपाध्याय की पॉलिटिकल डायरी के पृष्ठ 151 पर प्रकाशित 11 दिसंबर 1961 के कथन का हवाला देते हुए लिखा है, "कोई भी प्रत्याशी केवल इसलिए आपका मत पाने का दावा नहीं कर सकता कि वह अच्छे दल की ओर से खड़ा है, दल के हाईकमान ने ऐसे व्यक्ति को टिकट देते समय पक्षपात किया होगा, अत: ऐसी गलती को सुधारना मतदाता का कर्तव्य है. निवेदक- रेवाड़ी विधानसभा की जनता."

सूत्र बता रहे हैं कि इस सीट पर टिकट पाने में कई दिग्गज लगे थे. गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी को टिकट दिलाने में जुटे थे. मगर पार्टी से बेटी को टिकट नहीं मिला तो फिर उन्होंने अपने करीबी सुनील मूसेपुर का नाम आगे बढ़ाया था. राव इंद्रजीत की पैरवी के बाद पार्टी ने सुनील को टिकट दिया. इसको लेकर टिकट के अन्य दावेदारों के समर्थक नाराज हो उठे.

रेवाड़ी में प्रत्याशी चयन को लेकर चली आ रही नाराजगी बीते गुरुवार को सार्वजनिक हुई, जब रेवाड़ी में अरविंद यादव के कार्यालय पर आयोजित बैठक में राव इंद्रजीत प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने पहुंचे थे. इस दौरान अरविंद के समर्थकों ने चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याशी को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी. जिस पर राव इंद्रजीत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रत्याशी तय किया है. इस बीच अरविंद यादव के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत को बैठक छोड़कर जाना पड़ा.

इस मसले पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा, "मैं तीन दशक से ज्यादा समय से संगठन के लिए जी-जान लगाकर काम कर रहा हूं. बीजेपी के लिए जी रहा हूं और मरूंगा तो बीजेपी का झंडा ही मेरा कफन होगा. बैठक में राव इंद्रजीत के सामने आम कार्यकर्ताओं ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं, मगर वह बैठक छोड़कर चले गए. वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए."

बता दें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज घोषणापत्र जारी करेगी. हरियाणा के बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन की मौजूदगी में घोषणा-पत्र जारी होगा.

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसानों के लिए कर्जमाफी का दांव चला है. अब देखना होगा कि हरियाणा में बीजेपी के पिटारे से कौन से वादे निकलते हैं. बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने जिस तरह से घोषणा-पत्र में किसानों, सरकारी कर्मचारियों और महिलाओं से जुड़ी घोषणाएं कर उन्हें रिझाने की कोशिश की है, उससे पार्टी पर भी इसका जवाब देने का दबाव है. हालांकि पार्टी जमीन पर उतर सकने वाले वादों को ही घोषणा-पत्र में जगह देना चाहती है.

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पहले की सरकारों में नौकरियों में पर्ची और खर्ची सिस्टम चलता था, मगर मनोहर लाल खट्टर सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता बरती. घोषणा-पत्र में सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, बिना भेदभाव के विकास, निवेदन पर ट्रांसफर व्यवस्था जैसे कुछ मुद्दे हो सकते हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चुनावी रैलियों में इन वादों का जिक्र कर चुके हैं.

पत्नी तंजीन फ़ातिमा के लिए चुनाव प्रचार में जुटे आजम खान, रामपुर में 21 अक्टूबर को होगा मतदान

यूपी: प्रदेश में किसी की भी कहीं भी हो सकती है हत्या, अपनी सुरक्षा खुद करें- अखिलेश यादव

यूपी: 24 घंटे में 5 हत्याओं से दहला अमरोहा, अब तक पुलिस के हाथ खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget