एक्सप्लोरर

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार; जानें किस पर सबसे ज्यादा दांव

Haryana Elections 2024: हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर एक चरण में मतदान हो रहा है. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों का बहुमत हासिल करना आवश्यक है.

Haryana Elections 2024: 5 अक्टूबर 2024 को सुबह 7 बजे से हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान शुरू हो गया है. दोपहर एक बजे तक, कुल 36.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है, और यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. मतदान समाप्त होने के बाद, अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के परिणाम सामने आने लगेंगे.

फलोदी सट्टा बाजार ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार-जीत के संबंध में भविष्यवाणियां की हैं. फलोदी सट्टा बाजार की दांव की मानें तो कांग्रेस हरियाणा की सत्ता लौट सकती है. हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर एक चरण में मतदान हो रहा है. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों का बहुमत हासिल करना आवश्यक है. इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी, और निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं.

सट्टा बाजार का अनुमान

सट्टा बाजार से संबंधित वेबसाइट Diamondexch99.com के अनुसार, ताजा भविष्यवाणियों में कहा गया है कि कांग्रेस के उम्मीदवार 57 से 59 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं, जबकि भाजपा को 22 से 24 सीटों पर सीमित रहने का अनुमान है. फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने इन अनुमानों के आधार पर सट्टा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यदि राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के लिए चुनावों में सटीक अनुमानों की पहचान सही साबित होती है, तो हरियाणा में 10 वर्षों के बाद कांग्रेस की वापसी की संभावना प्रबल हो जाएगी. उल्लेखनीय है कि हरियाणा में भाजपा ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी.

हरियाणा चुनाव वोटिंग प्रतिशत कितना रहा?

हरियाणा में कुल मतदान प्रतिशत 36.69% रहा है. अलग-अलग जिलों का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:-

  • फतेहाबाद - 40.00%
  • जींद - 41.93%
  • कुरुक्षेत्र - 41.05%
  • महेंद्रगढ़ - 38.20%
  • चरखी दादरी - 29.62%
  • हिसार - 38.34%
  • अंबाला - 39.47%
  • पलवल - 41.85%
  • पानीपत - 38.24%
  • रेवाड़ी - 35.10%
  • सोनीपत - 33.64%
  • यमुनानगर - 42.08%
  • फरीदाबाद - 31.71%
  • गुरुग्राम - 27.70%
  • झज्जर - 36.93%
  • कैथल - 38.18%
  • करनाल - 39.74%
  • पंचकूला - 25.89%
  • सिरसा - 34.78%

एबीपी न्यूज़ किसी भी सट्टा बाजार के दावों क समर्थन नहीं करता है. सट्टा बाजार जोखिमों का खेल है और यह गैरकानूनी है. हरियाणा चुनाव के आधिकारिक नतीजे 8 अक्टूबर के घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

'RG Kar रेप केस से कुछ नहीं सीखा', बंगाल में 9 साल की बच्ची की हत्या के मामले में सुवेंदु ने ममता सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Maharashtra Zilla Parishad Result Live: महाराष्ट्र में जिला परिषद के ऐसे रहे परिणाम, जानें कहां किसने लहराया जीत का परचम?
Live: महाराष्ट्र में जिला परिषद के ऐसे रहे परिणाम, जानें कहां किसने लहराया जीत का परचम?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget