एक्सप्लोरर

हरियाणा में गोपाल कांडा बनवाएंगे बीजेपी की सरकार? दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात

एचएलपी के नेता गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया है. पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा में सरकार बीजेपी बनाएगी या कांग्रेस, इसपर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में बीजेपी 40 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं. वहीं, दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को 10 सीटें और अन्य को 9 सीटें मिली हैं. प्रदेश में अब सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने जोड़, गुणा, भाग शुरू कर दिया है. कल हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने दिल्ली में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है.

निर्दलीय विधायकों की ओर देख रही है बीजेपी

प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 46 विधायक चाहिए. लेकिन उसके पास सिर्फ 40 विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी अब निर्दलीय विधायकों की ओर देख रही है. इसी को लेकर गोपाल कांडा ने जेपी नड्डा से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि कांडा के साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक दो विधायक उनके साथ दिल्ली गए थे.

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने में दिक्कत नहीं, हरियाणा में निर्दलीय लगाएंगे बेड़ा पार

रनिया से निर्दलीय विधायक ने BJP को समर्थन देने का एलान किया

इस चुनाव में सात निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. अगर ये सभी बीजेपी के साथ जाने का एलान कर देते हैं तो बीजेपी आसानी से सरकार बनाने का दावा ठोक सकती है. वहीं, खबर ये भी है कि रनिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने बीजेपी महासचिव और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन से मुलाकात कर बीजेपी को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

दरअसल गोपाल कांडा के साथ कुछ विधायको और सांसद की एक फोटो वायरल होने के बाद बीजेपी को समर्थन  देने की अटकलें लगाई जा रही हैं. गोपाल कांडा हुड्डा सरकार में कांग्रेस को समर्थन देकर मंत्री भी रह चुके हैं.

कौन हैं गोपाल कांडा?

बता दें कि एचएलपी के नेता गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार निर्दलीय गोकुल सेतिया को 602 वोटों से हराया है.  पूर्व मंत्री कांडा हरियाणा में एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती हैं. उनका नाम तब सुर्खियों में आया था जब उनकी एअरलाइन कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी और उनपर यौनशोषण के आरोप लगे थे.

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Election Result: सीएम पद पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 50-50 के फॉर्मूले पर शिवसेना नहीं झुकेगी

हरियाणा: 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, कांग्रेस 15 से बढ़कर 31 पर पहुंची

हरियाणा: चुनाव से पहले दूसरी पार्टी का दामन थामने वाले इन 14 धुरंधरों के हिस्से आयी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget