एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? इस चुनाव में जवाब ढूंढना होगा- पीएम मोदी

अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है. उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन तो ईश्वर का रूप होती है. जनता जर्नादन के बिना एक पत्ता भी हिल नहीं सकता है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी चरण चल रहा है. तीन दिन बाद राज्य में वोट डाले जाएंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित किया है. पीएम ने कहा कि मैं लोकसभा के चुनाव में आपका आशीर्वाद लेने यहां नहीं पहुंच पाया था. लेकिन आपने न गिला किया, न शिकवा किया. अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पेट में दर्द, कांग्रेस की लाइलाज बीमारी बन गया है.

पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को ऐसी बीमारी हुई है कि हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है. सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट का दर्द बढ़ जाता है. कोई बालाकोट का नाम लेता है तो कांग्रेस दर्द के मारे छटपटाने लगती है. उन्होंने कहा, अब तो देश भी यह जान गया है कि कांग्रेस को ये दर्द होता क्यों है? किसकी हमदर्दी किसके लिए है. आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं के कश्मीर पर जो बयान आए वो किसके काम आ रहे हैं, उसका लाभ कौन उठा रहा है, कहां-कहां उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. पाकिस्तान के साथ कांग्रेस की कौन सी केमिस्ट्री है? ये किसके लिए है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा.

पीएम मोदी ने कहा, मैं लोकसभा के चुनाव में आपका आशीर्वाद लेने यहां नहीं पहुंच पाया था. लेकिन आपने न गिला किया, न शिकवा किया. पूरी ताकत से हमारा साथ दिया. तब से मेरा मन था कि एक बार आपके सामने जाकर आपको नमन करूं. आज से सौभाग्य मुझे मिला है. उन्होंने कहा कि जनता जर्नादन तो ईश्वर का रूप होती है. जनता जर्नादन के बिना एक पत्ता भी हिल नहीं सकता है.

विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि जो जनता जर्नादन को ईश्वर न मानते हुए खुद को ही शहंशाह मानने लग जाते हैं, अहंकार में सातवे आसमान में पहुंच जाते हैं तो उनका वही हाल होता है जो हरियाणा की जनता ने लोकसभा चुनाव में करके दिखाया है. उन्होंने कहा, हरियाणा की शांत, समर्थ और संकल्पशील बिरादरी में जिन्होंने बंटवारे का जहर घोलने का प्रयास किया, उनको आपने सबक सिखा दिया. लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, उसकी इच्छा ही सबसे ऊपर होती है.

पीएम मोदी ने बताया कि सोनीपत का मतलब ही है किसान, जवान और पहलवान. सोनीपत की इस त्रिशक्ति को मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने भरपूर कोशिश की है. अगले पांच साल में इसी त्रिशक्ति के आधार पर हमने सशक्त हरियाणा, सशक्त भारत बनाने का फैसला किया है. अनुच्छेद 370 का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आपको याद है ना क्या हुआ था 5 अगस्त को? 5 अगस्त को वो हुआ, जिसकी देश ने एक तरह से उम्मीद ही छोड़ दी थी. 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में भारत का पूरा संविधान लागू हुआ. 70 साल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास में जो सबसे बड़ी रुकावट थी, वो हमने 5 हटा दी.

यह भी पढ़ें-

आज शाम 5 बजे से हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव 2019 का फाइनल ओपिनियन पोल, जानिए- कैसे और कहां देखें

उद्धव ठाकरे का वसई-विरार से 'गुंडागर्दी' खत्म करने का एलान, चुनावी मैदान में उतारा है 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget