एक्सप्लोरर

हरियाणा के 90 में से 86 विधायक करोड़पति, 6 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

Haryana Election Results 2024: रिपोर्ट के मुताबिक करोड़पति विधायकों का आंकड़ा 2019 के 93 फीसदी से बढ़कर इस बार 96 फीसदी हो गया है. वहीं एक विधायक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हैं.

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित 90 सदस्यों में से 86 विधायक (96 फीसदी) करोड़पति हैं, जबकि 12 (13 फीसदी) के खिलाफ आपराधिक मामले हैं. चुनाव संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एक विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है.

करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) एंड हरियाणा इलेक्शन वॉच ने सभी जीते हुए 90 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद ये आंकड़े जारी किए, जो बताते हैं कि करोड़पति विधायकों का आंकड़ा 2019 के 93 फीसदी से बढ़कर इस बार 96 फीसदी हो गया है.

आंकड़े दर्शाते हैं कि 90 विधायकों में से 44 फीसदी के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि सिर्फ 2.2 फीसदी के पास 20 लाख रुपये से कम की संपत्ति है. चुनाव जीते हुए उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 24.97 करोड़ रुपया है, जो 2019 के 18.29 करोड़ रुपये से काफी अधिक है.

सभी पार्टी के विधायक हुए अमीर

पार्टीवार देखें तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 96 फीसदी विधायकों, कांग्रेस के 95 फीसदी विधायकों और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और निर्दलीय दोनों के 100 फीसदी विजेताओं ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 270 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके बाद बीजेपी की शक्ति रानी शर्मा और श्रुति चौधरी के पास क्रमश: 145 करोड़ रुपये और 134 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

वर्ष 2024 में कुल 30 विधायक दोबारा चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं, जिनकी औसत संपत्ति में 2019 से 59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 9.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 14.46 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले पांच वर्ष में विधायकों को हुए उल्लेखनीय वित्तीय लाभ को दर्शाता है. आंकड़े बताते हैं कि जीतने वाले उम्मीदवारों में से जिन 12 ने आपराधिक मामलों का खुलासा किया है उनमें छह गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और एक विधायक हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी है.

आपराधिक मामलों में हुए बढ़ोतरी

वर्ष 2019 में सात उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले थे. पार्टीवार देखें तो 19 फीसदी कांग्रेस विधायकों, छह फीसदी बीजेपी विधायकों और 67 फीसदी निर्दलीय विजेताओं ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. विश्लेषण से यह भी पता चला कि 28 विजयी उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की देनदारी घोषित की है, जिनमें लोहारू से कांग्रेस के राजबीर फरटिया 44 करोड़ रुपये की देनदारी के साथ शीर्ष पर हैं.

ये भी पढ़ें : Jammu Kashmir Election Results 2024: नेशनल कॉन्फ्रेंस के संपर्क में कितने निर्दलीय विधायक, क्या कांग्रेस के लिए ये है खतरे की घंटी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget