एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव को लेकर हार्दिक पटेल का बड़ा बयान? बोले- G23 के नेताओं से भी हो बात

हार्दिक पटेल ने कहा कि, ‘‘ये बहुत हैरान करने वाले चुनाव परिणाम हैं, खासतौर पर पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में... मुझे लगता है कि इन चुनावों में हमारी जो रणनीति थी, उसमें हम विफल साबित हुए.

हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर उसके भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने रविवार को कहा कि पार्टी को अपनी कार्यपद्धति में बदलाव करने की जरूरत है और ‘जी 23’ समूह के नेताओं समेत सभी से बातचीत करके पार्टी को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए यह भी कहा कि पार्टी के भीतर निर्णयों में विलंब नहीं होना चाहिए और वरिष्ठ नेताओं- युवाओं के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए.

हार्दिक पटेल ने कहा कि, ‘‘ये बहुत हैरान करने वाले चुनाव परिणाम हैं, खासतौर पर पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में... मुझे लगता है कि इन चुनावों में हमारी जो रणनीति थी उसमें हम विफल साबित हुए. यह हमारे लिए चिंतन का विषय है.’’ पटेल ने कहा, ‘‘हमें अब कहीं न कहीं अपनी राजनीति बदलनी चाहिए.’' कांग्रेस ने हालिया चुनावों में पंजाब की सत्ता खो दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार झेलनी पड़ी. पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करके सुर्खियों में आये पटेल ने मार्च, 2019 में कांग्रेस में शामिल होकर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की. वह जुलाई, 2020 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए. आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में दोषी करार दिए जाने के कारण फिलहाल वह चुनाव नहीं लड़ सकते.

कांग्रेस के संगठन में बदलाव की जरूरत से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में बदलाव की जरूरत नहीं है, कार्यपद्धति में बदलाव लाने की जरूरत है. सोनिया जी का नेतृत्व हो या चाहे प्रियंका जी या राहुल जी का नेतृत्व हो, वो सही है. राज्य के नेतृत्व की गलती हम मान सकते हैं. हर राज्य में गुटबंदी हो गई है. राज्यों में हर नेता अपनी-अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश में लगा है... ऐसा क्यों नहीं हो सकता कि सब बैठकर यह तय करें कि मिलकर कांग्रेस को मजबूत करना है.’’ पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवालों पर पटेल ने कहा, ‘‘पूरे चुनाव में राहुल जी और प्रियंका जी ने बहुत मेहनत की. जो सवाल उठा रहे हैं उन लोगों ने कितनी मेहनत की? कांग्रेस के नेता जो सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस की मदद के लिए क्या किया?’’ 

यह पूछे जाने पर कि फिलहाल पार्टी को क्या जरूरी कदम उठाने चाहिए तो गुजरात के युवा नेता ने कहा, ‘‘ (कांग्रेस में) निर्णय लेने में समय लग जाता है, उस पर काम होना चाहिए. निर्णय जल्द होना जरूरी है. वरिष्ठ नेताओं और युवाओं के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए. जो लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनको बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए.’’ इस सवाल पर कि क्या वह ‘जी 23’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें शामिल लोग वरिष्ठ नेता, सुलझे हुए नेता हैं. उनके साथ चर्चा होनी चाहिए कि वे क्या चाहते हैं? वो भी पार्टी के बड़े चेहरे रह चुके हैं. उनके साथ बातचीत करनी चाहिए. सबके साथ बातचीत करनी चाहिए.’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या इन चुनाव नतीजों का इस साल के आखिर में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं पर विपरीत असर होगा तो पटेल ने कहा, ‘‘हमारा हौसला टूटने वाला नहीं है. हम लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं. गुजरात के चुनाव का उत्तर प्रदेश के चुनाव से क्या लेना-देना. हमें तो गुजरात की परिस्थितियों और मुद्दों पर चुनाव लड़ना है. पिछली बार हमें 82 सीटें मिली थीं, इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे.’’ उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के गुजरात में दस्तक देने के बावजूद कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आम आदमी पार्टी सिर्फ पंजाब में ही क्यों जीती, जबकि उसने गोवा और उत्तराखंड में पूरी ताकत लगाई? कहीं ऐसा तो नहीं कांग्रेस के खिलाफ भाजपा पीछे से आप की मदद कर रही है?’’ पटेल ने कहा कि कांग्रेस को दो-तीन चेहरों को आगे रखकर गुजरात विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में दो तीन चेहरे तैयार कर सकते हैं. फिर विधानसभा क्षेत्र के स्तर पर कुछ चेहरे देने पड़ेंगे कि ये हमारे उम्मीदवार हैं. हमें दो-तीन मोर्चे पर लड़ाई लड़नी होगी. एक मोर्चे पर कभी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है, इसका परिणाम हमने पंजाब में देखा. यह मेरी व्यक्तिगत राय है. हमें गुजरात में दो-तीन चेहरों के ऊपर चुनाव की प्रक्रिया तय करनी होगी.’

यह भी पढ़ेंः पौने दो घंटे चली प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के बीच मीटिंग, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ेंः UP Election 2022: लखनऊ में अखिलेश से मिले मुलायम सिंह यादव, कहा- आप बहुत अच्छा लड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget