एक्सप्लोरर

Gujarat Rajya Sabha Poll 2023: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दाखिल किया नामांकन, गुजरात के गांधीनगर से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार

Gujarat Rajya Sabha Nomination: गुजरात के राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए सोमवार (10 जुलाई) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गांधीनगर से नामांकन भरा. गुजरात में आगामी 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव होने हैं.

Rajya Sabha Election 2023: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात के गांधीनगर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार (10 जुलाई) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है जिसमें से एक पर आज नामांकन भरा गया. 

एस जयशंकर ने नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मैं फिर से बीजेपी का उम्मीदवार बना हूं. मैं PM मोदी, गुजरात की जनता का आभार प्रकट करता हूं. विदेश मंत्री ने रविवार (9 जुलाई) को नामांकन फाइल करने के लिए गुजरात पहुंचे थे.  

एस जयशंकर का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो जाएगा 
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुजरात के राज्यसभा की तीन सीटों पर नामांकन दाखिल करने वाले पहले व्यक्ति हैं, बीजेपी को दो और लोगों को यहां से उम्मीदवार बनाना अभी बाकी है. नामांकन भरने के साथ जयशंकर ने कहा कि उन्हें पिछले चार सालों में देश में हुए बदलावों का हिस्सा बनने पर गर्व है. उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश में बहुत बदलाव हुए है. जिसका हिस्सा बनने का उनका अवसर मिला.

बता दें कि एस जयशंकर का राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने 18 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. जयशंकर ने नॉमिनेशन करने के बाद कहा, मुझे आशा है कि आने वाले 4 सालों में देश में जो भी प्रगति होगी उसमें भी मैं योगदान दे सकूंगा. मैंने पिछले 4 साल में गुजरात से बहुत कुछ सीखा है. विदेश मंत्री ने कहा देश में खासकर विदेश नीति के क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, उसमें जुड़ने का मौका मिला. 

'सभी देशों से भारत के संबंध बेहतर'
एस जयशंकर नें आगे कहा कि वे गुजरात से बहुत कुछ सीखे है, जिसके लिए उन्होंने यहां की जनता और विधायकों का भी आभार जताया है. उन्होंने कहा कि गुजरात को बीजेपी ने एक मॉडल स्टेट माना है. जयशंकर ने देश की प्रगति पर बोलते हुए कहा कि इन योजनाओं को केवल यहां नहीं बल्कि विदेश में भी प्रशंसा मिल रही है. 

विदेश नीति और पड़ोसी देशों के बात पर विदेश मंत्री ने कहा कि सभी देशों में  प्रगति हुई है. उन्होंने कहा कि नेपाल में ही देखिए वहां कनेक्तिविटी बढ़ी है, व्य़ापार अच्छे हुए है. उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भारत के संबंध काफी अच्छे है. एस जयशंकर ने कहा कि भारत की विदेश नीति पीएम मोदी के नेतृत्व में काफी अच्छे हुए है. उन्होंने कहा पड़ोसी देशों की बात पर कहा, ओवरऑल सभी देशों से भारत के संबंध बेहतर हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget