एक्सप्लोरर

Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में AAP को सबसे कम 2 सीटें, जानिए किस Exit Poll में मिली सबसे अधिक सीटें

Gujarat Election Exit Polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव होने के बाद से एग्जिट पोल्स के नतीजे चलाए जा रहे हैं. इन एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की हालत टाइट नजर आ रही है.

Gujarat Assembly Election Exit Polls: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का भी मतदान हो चुका है और इसके नतीजे 8 दिसंबर को आने वाले हैं. उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं और सभी न्यूज चैनल्स ने अलग-अलग एग्जिट पोल्स चलाए हैं. इसी तरह से एक एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. साथ ही दूसरे एग्जिट पोल में आप को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं जिसमें अगर किसी पार्टी के पास 92 सीटें आ जाती हैं तो उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुआ हैं जिसमें दूसरे चरण के लिए मतदान आज यानी 5 दिसंबर 2022 को संपन्न हुआ है. अब सभी को नतीजों का इंतजार है, लेकिन उससे पहले हम आप के लिए पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के नतीजे लेकर आए हैं. इसमें हम जानेंगे कि किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं. वैसे एक बात जाहिर हो चुकी है कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी की हालत बहुत बुरी है.

आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें?

पोल ऑफ एग्जिट में आपको तीन सोर्स के नतीजें बताएंगे जिसमें न्यूज एक्स- जन की बात, रिपब्लिक टीवी- मार्क और टीवी9 गुजराती शामिल हैं. यहां पहले आम आदमी पार्टी की बात कर लेते हैं. इन तीनों ही एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी दहाई का आंकड़ा पार करती हुई नहीं दिख रही है.

  • न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.
  • इसके साथ ही रिपब्लिक टीवी-मार्क के एग्जिट पोल में आप को 2-10 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
  • तो वहीं, टीवी 9 गुजराती के एग्जिट पोल की अगर मानें तो यहां केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 3-5 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.

आप ने किए थे ‘फ्री’ के वादे

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में फ्री बिजली समेत कई बड़े वादे किए थे. बीजेपी के गढ़ में किला फतेह करने के लिए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तबाड़तोड़ दौरे भी किए थे, हालांकि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव घोषित होने के बाद केजरीवाल को वहां फोकस करना पड़ा था. आप ने फ्री बिजली के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा का दिल्ली मॉडल लागू करने की बात कही थी. इसके अलावा पार्टी ने हर सरंपच को 10 हजार रुपये सैलरी और बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने का वादा किया था.

ये भी पढ़ें: MCD Election 2022 Exit Poll: AAP, बीजेपी और कांग्रेस...MCD चुनाव में किसकी होगी जीत? एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget