एक्सप्लोरर

गुजरात में बुरी तरह हार रही AAP! क्या अपनी सीट बचाने में सफल रहेंगे CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी? जानें क्या है खंभालिया विधानसभा सीट का हाल

Gujarat Election Results 2022: गुजरात की खंभालिया विधानसभा सीट (Khambhalia Assembly Seat) से आप (AAP) के सीएम उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

Isudan Gadhvi ​​Khambhalia Results: गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ है. राज्य की खंभालिया विधानसभा सीट की बात करें तो यहां AAP के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं. भले ही 'आप' गुजरात में हार रही हो लेकिन इस सीट से गढ़वी काफी आगे चल रहे हैं. 

खंभालिया विधानसभा सीट (Khambhalia Assembly Seat) पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इसुदान गढ़वी ने बढ़त बनाई हुई है. वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा हैं. जल्द ही नतीजे सबके सामने होंगे. गढ़वी के लिए यह सीट जीतना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आप ने उन पर काफी भरोसा जताया है. 

खंभालिया विधानसभा सीट से सभी दलों के उम्मीदवार 

अय्यर मुलुभाई हरदासभाई बेरा (बीजेपी), अहीर विक्रमभाई अर्जनभाई मादाम (आईएनसी), सोलंकी गोविंद हमीरभाई (बीएसपी), इसुदान गढ़वी (आप), चेतरिया लखुभाई लगधीरभाई (जीएनएनएस) और बुखारी याकूब मोहम्मद हुसैन (एआईएमआईएम) खंभालिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़े हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों में इब्राहिमभाई अमदभाई घवड़ा, नंगेश करसन जेशाभाई, नूरममद जुसाब परियानी, मंजुबेन काराभाई पिंगल, हमीर मकवाना का नाम शामिल हैं. 

2021 में हुए थे 'आप' में शामिल 

इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. वह 14 जून 2021 में यानी पिछले साल ही 'आप' में शामिल हुए थे. उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी. 'आप' ने इस बार उन्हें सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया हैं. खबर लिखे जाने तक गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी 152, कांग्रेस 20 और आम आदमी पार्टी महज छह सीटों पर आगे चल रही थी. चार सीटों पर 'अन्य' आगे चल रहे थे. 

ये भी पढ़ें: 

एक बार फिर आगे निकलीं रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, जानें कितनी दिलचस्प है जामनगर नॉर्थ सीट की लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget