एक्सप्लोरर

AAP की चुनाव आयोग से सिफारिश- गुजरात के सरकारी कार्यालयों से हटाई जाए पीएम मोदी की तस्वीर

आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से सिफारिश की है कि केंद्र और राज्यों के सरकारी कार्यालयों से पीएम मोदी की तस्वीर को हटाया जाए या कवर करने के निर्देश दिए जाए.

AAP Went to Election Commission: आम आदमी पार्टी ने केंद्र और राज्यों के सरकारी कार्यालयों से पीएम मोदी की तस्वीर को हटाने या कवर करने का निर्देश देने के लिए निर्वाचन आयोग से सिफारिश की है. इस पर आप ने दावा किया कि इन कार्यालयों में मोदी की तस्वीरें लगाना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है क्योंकि मोदी गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक हैं.  

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी. 

पीएम मोदी की तस्वीरें लगाना आचार संहिता का उल्लंघन

आप के विधि प्रकोष्ठ के गुजरात सचिव पुनीत जुनेजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक घोषित होने के कारण, सरकारी कार्यालयों में मोदी की तस्वीरें लगाना आचार संहिता का उल्लंघन है.आप ने निर्वाचन आयोग को एक प्रतिवेदन सौंपा जिसमें आप ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में एक राजनीतिक दल के एक स्टार प्रचारक की तस्वीर से चुनाव पर असर पड़ सकता है. आप ने आगे कहा कि यदि गुजरात की विधावसभा सीटों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना है तो राज्य भर के सभी कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों को हटाने या ठीक से ढकने के निर्देश दिए जा सकते हैं.

निष्पक्ष चुनावों के लिए ना हो स्टार प्रचारक की तस्वीर

आप ने चुनाव आयोग से यह भी कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के दफ्तरों में पीएम मोदी की तस्वीरें सबसे अधिक लगी है और ऐसे स्थानों में आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है जिससे इसका असर लोगों पर भी देखने को मिल सकता है. किसी भी सरकारी दफ्तरों में किसी भी राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक की तस्वीरों का प्रभाव चुनावों पर देखने को मिल सकता है इसलिए राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराने के  हित में तस्वीरों को हटाने या ढकने के तुरंत निर्देश दिए जाने चाहिए. पार्टी ने आगे यह भी कहा कि बीजेपी ने पीएम मोदी को अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है.इस वजह से वह बीजेपी की जीत की संभावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं.

आप ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के आगे खुद को एक महत्वपूर्ण चुनौतीकार कहा है. इसलिए आप लगातार सातवें कार्यकाल की मांग कर रही है.बता दें की आप ने गुजरात के विधानसभा चुनावों के लिए अपने 178 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: 'अगर बीजेपी को बहुमत मिलता है तो...’, अमित शाह ने बताया गुजरात में कौन है मुख्यमंत्री का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget